स्पेशल स्टोरी

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, 2 Km दूर तक दिखाई पड़ा काले धुएं का गुबार

हजरतगंज स्थित सरकारी जवाहर भवन में आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

Gaurav Dwivedi
July 20, 2026
3 min read
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, 2 Km दूर तक दिखाई पड़ा काले धुएं का गुबार

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह आग लग गई। आग का धुआं करीब 2 किमी दूर तक देखी गईं। आग किस वजह से लगी, ये अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि आग चौथी मंजिल स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में लगी है। सरकारी इमारत के ऊपरी हिस्‍से में आग लगने से परिसर में हड़कंप मच गया। आग लगते ही बड़ी संख्‍या में कर्मचारी और लोग सुरक्षित निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाडि़यां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल इस अग्निकांड में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

लोग इमारत की तरफ दौड़ पड़े

गौरतलब है कि जवाहर भवन में कई सरकारी विभागों के दफ्तर हैं। यहां सैकड़ों कर्मचारी काम करते हैं। जवाहर भवन के ऊपरी तल से काला धुआं निकलता देखकर लोग हैरान रह गए। लोग इमारत की तरफ दौड़े।

अधिकांश कर्मचारी पहुंच चुके थे दफ्तर

जिस समय जवाहर भवन में आग लगी, उस समय कार्यालय में अधिकांश कर्मचारी पहुंच चुके थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस इमारत में कई सरकारी दफ्तर हैं।

2 किमी दूर से दिख रहा था धुएं का गुबार

आग इतनी विकराल थी कि धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मेयर सुषमा खर्कवाल समेत पुलिस महकमे के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।


कैंटीन से शुरू हुई आग, बुझाने के दौरान छत का हिस्सा गिरा

बताया जाता है कि सुबह करीब 10 बजे जवाहर भवन की ऊपरी मंजिल पर स्थित कैंटीन में आग लगी। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। जिस वक्त आग लगी, उस दौरान कार्यालय में अधिकांश कर्मचारी पहुंच चुके थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग बुझाने के दौरान जर्जर भवन की छत का एक बड़ा हिस्सा भी टूटकर नीचे गिर गया। दमकलकर्मियों की ओर से होज पाइप के जरिए चौथी मंजिल तक पानी पहुंचाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर मौजूद

जानकारी मिलते ही यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल, लखनऊ जिलाधिकारी, पुलिस और फायर विभाग के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। ब्रजेश पाठक ने बताया कि दमकल विभाग की ओर से तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। इसलिए इसके विकल्प पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।


महत्वपूर्ण फाइलों के नुकसान की जताई जा रही आशंका

जवाहर भवन में लगी आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फायर विभाग और प्रशासन की टीमें आग के स्रोत की जांच में जुटी हैं। इसके साथ ही यह भी आकलन किया जा रहा है कि आग में कितनी सरकारी फाइलों व अन्य जरूरी दस्तावेजों का नुकसान हुआ है। प्रशासन का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

उद्योगपति से मोदी सरकार के ‘ट्रबलशूटर’ तक… 6 विभाग संभाल चुके प्रह्लाद जोशी का राजनीतिक सफर

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. RSS कार्यकर्ता से पांच बार के सांसद और मोदी सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाल चुके जोशी अब परीक्षा प्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच नई जिम्मेदारी निभाएंगे. आइए उनके राजनीतिक सफर, संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक भूमिका की पूरी कहानी जानते हैं.

74KM लंबा, खर्च होंगे 4000 करोड़ और 56 गांवों से गुजरेगा… गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे देगा नई रफ्तार!

दिल्ली-NCR, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. 4,000 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए 78% भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है. आइए जानते हैं गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे के बारे में...

धर्मेंद्र प्रधान का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने छात्रों की तीन प्रमुख मांगों पर जोर दिया. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों को पीटने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की. राहुल गांधी ने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उनके संघर्ष को अटूट बताया.

चार राज्यों में होगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, रोज सुनवाई के बाद पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

पीएम मोदी की घोषणा के बाद सवाल उठा कि कितनी फास्ट ट्रैक कोर्ट होंगी और कहां-कहां होंगी. तो इसकी जानकारी भी सामने आ गई है. 4 राज्यों में इसका प्रस्ताव है, जहां रोज पेपर लीक मामले की सुनवाई होगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.