UP की बड़ी खबर

यूपी में 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, डॉ. सतीश कुमार, संजीव सुमन का बदला विभाग, देखिए पूरी लिस्ट

यूपी सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यूपी चुनाव से पहले कई विभागों में बदलाव होता दिख रहा है।

Gaurav Dwivedi
September 23, 2026
3 min read
यूपी में 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, डॉ. सतीश कुमार, संजीव सुमन का बदला विभाग, देखिए पूरी लिस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सरकार की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, विभिन्न जिलों, वाहिनी पीएसी (PAC), एसएसएफ (SSF), सीआईडी (CID), ईओडब्ल्यू (EOW) और इंटेलिजेंस में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

आईएएस के बाद आईपीएस ट्रांसफर

योगी सरकार की ओर से यूपी में चुनावी माहौल गरमाने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया जाता दिख रहा है। सोमवार की रात आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट सामने आई थी। अब आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. सतीश कुमार का तबादला कर दिया है।

डॉ. सतीश कुमार अभी डीजीपी मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनात थे। उन्हें लखनऊ एसएसएफ पहली वाहिनी में सेनानायक बनाकर भेजा गया है। वहीं, डीजीपी मुख्यालय में ही एसपी के पद पर तैनात 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव सुमन को एसपी डीजीपी मुख्यालय से एसपी यूपी एसआईएफएस बनाकर भेजा गया है।

यूपी में इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला:

आईपीएस का नामकहां थेकहां गएडॉ. सतीश कुमार. एसपी डीजीपी मुख्यालयसेनानायक 01 वाहिनी एसएसएफ लखनऊ संजीव सुमन एसपी डीजीपी मुख्यालयएसपी यूपीएसआईएफएस लखनऊसमीर सौरभ एसपी सीआईडी लखनऊ सेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुरआशुतोष द्विवेदी एसपी एपीटीसी सीतापुरएसपी क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्याआनंद कुमार-IIएसपी अभिसूचना बरेली एसपी सीआईडी लखनऊ संजय रायएसपी अभिसूचना अयोध्या एसपी ईओडब्लू लखनऊ शशि शेखर सिंहएसपी एटीएस लखनऊ सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुरवंशराज सिंह यादवएसपी/एएसपी सीआईडी मुख्यालयसेना नायक 03 वाहिनी एसएसएफ प्रयागराज राजकुमार एसपी/एएसपी सुरक्षा मथुरा एसपी सतर्कता अधिष्ठान प्रीतिबाला गुप्ताएसपी/एएसपी एटीएस लखनऊ एसपी एटीएस लखनऊ कमल किशोर एसपी/एएसपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ एसपी ईओडब्लू लखनऊ देवेश कुमार शर्मा एसपी/एएसपी यूपीपीसीएल मुख्यालय एसपी खाद्य प्रकोष्ठ लखनऊ राहुल मिठास एसपी/एएसपी तकनीकी सेवाएं लखनऊ एसपी तकनीकी सेवाएं लखनऊ डॉ. कृष्ण गोपाल सेनानायक 05वीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर/एसपी एसीओ मुख्यालय एसपी पीटीसी मुरादाबादशोएब इकबाल एसपी एसीओ मुख्यालय लखनऊ एसपी यातायात निदेशालय पवित्र मोहन त्रिपाठी एसपी/एएसपी ईओडब्लू मुख्यालय एसपी आरटीसी चुनार, मिर्जापुर आलोक कुमार शर्मा एसपी/एएसपी सतर्कता अधिष्ठान एसपी सतर्कता अधिष्ठान महेश सिंह अत्रिएसपी/एएसपी पीटीएस मुरादाबाद एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली.

आशुतोष द्विवेदी अयोध्या गए

2016 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष द्विवेदी को अयोध्या भेजा गया है। अभ वे एसपी, एपीटीसी सीतापुर के पद पर तैनात थे। उन्हें एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या बनाकर भेजा गया है। वहीं, 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार-II को एसपी अभिसूचना बरेली से एसपी सीआईडी लखनऊ बनाया गया है। 2018 बैच के आईपीएस संजय राय को एसपी अभिसूचना अयोध्या से एसपी ईओडब्लू लखनऊ भेजा गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।

लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा

बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.

छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा

यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।