लखनऊ में बैठ अमेरिकन को बना रहे थे निशाना; पुलिस ने कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 16 गिरफ्तार
लखनऊ पुलिस ने कपूरथला इलाके में एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यह कॉल सेंटर अमेरिकी नागरिकों को टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर ठग रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर इस गिरोह के 16 लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार लोग कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस लेकर वित्तीय धोखाधड़ी करते थे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी का कारोबार चला रहे फर्जी कॉल सेंटर पर नकेल कसने के बाद लखनऊ पुलिस पूरी तरह से ऐसे कॉल सेंटरों पर नकेल कसने में जुट गई है। तेजी से हो रही छापेमारी की कार्रवाई के बीच शुक्रवार को लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित कपूरथला इलाके में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। बताया जा रहा है कि इस फर्जी कॉल सेंटर से अमेरिका के नागरिकों को टेक्निकल सपोर्ट देने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की जा रही थी।पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर 4 युवतियों समेत कुल 16 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की ओर से की गई शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि यह गैंग विदेशी नागरिकों के कंप्यूटर सिस्टम, निजी दस्तावेजों और बैंक खातों की संवेदनशील जानकारियां जुटाकर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ के जरिए पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
मॉर्निंग पेट्रोलिंग के दौरान खुला राज
DCP नॉर्थ अमित कुमार आनंद ने इस छापेमारी को लेकर बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस की नियमित मॉर्निंग पेट्रोलिंग चल रही थी। इसी दौरान पेट्रोलिंग टीम को कपूरथला इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पुलिस ने जब उसे रोककर कड़ाई से पूछताछ की तो कपूरथला स्थित नॉवेल्टी सिनेमा के पास रिध्या प्लाजा में चल रहे एक अवैध और फर्जी कॉल सेंटर की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने आनन फानन में सेंटर पर छापेमारी की।
डीसीपी ने कहा कि अचानक हुई इस कार्रवाई से सेंटर के भीतर हड़कंप मच गया। सेंटर में मौके पर मौजूद 12 युवक और 4 युवतियां संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए, जिन्हें पुलिस की ओर से तत्काल हिरासत में ले लिया गया।
वित्तीय डेटा की चोरी का खुलासा
फर्जी कॉल सेंटर से छापेमारी के दौरान गिरफ्तार हुए 16 लोगों से हुई शुरुआती पूछताछ पता चला है कि इस सेंटर में काम करने वाले कर्मचारी फर्जी कॉलिंग के जरिए अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाते थे। जब किसी विदेशी नागरिक के कंप्यूटर या सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आती थी तो वह हेल्पलाइन नंबरों के जरिए संपर्क करता था। यह गिरोह इन कॉल्स को अपने सिस्टम पर रूट कर रिसीव करता था।
बताया जा रहा है कि तकनीकी समस्या दूर करने का भरोसा दिलाकर कॉल सेंटर चला रहे आरोपी कथित तौर पर उनके सिस्टम का रिमोट एक्सेस हासिल कर लेते थे। इसके बाद निजी दस्तावेजों, बैंक डिटेल्स और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी आर्थिक जानकारियां चुराकर साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया जाता था।
नेटवर्क के कड़ियों की तलाश
अलीगंज थाने की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क के माध्यम से अब तक करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने के साक्ष्य सामने आए हैं। छापेमारी के दौरान फर्जी कॉल सेंटर से पुलिस को बड़ी संख्या में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण डिजिटल दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पुलिस टीम अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि ठगी की रकम किन खातों और माध्यमों से ट्रांसफर की जाती थी।
अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह में विदेश में बैठे कौन-कौन से सहयोगी शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है और आने वाले दिनों में इस सिंडिकेट से जुड़े कई अन्य अहम चेहरे बेनकाब होंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।
लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा
बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.
छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा
यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए
यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।
