UP की बड़ी खबर

कौन है यूपी का सबसे अमीर शख्स? सामने आई धनकुबरों की नई लिस्ट, 15 नाम अकेले नोएडा से

हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, यूपी के 46 धनकुबेरों में नोएडा के सर्वाधिक 15 नाम हैं. जानें 32,200 करोड़ के साथ राज्य के सबसे अमीर शख्स कौन हैं?

Gaurav Dwivedi
September 25, 2026
3 min read
कौन है यूपी का सबसे अमीर शख्स? सामने आई धनकुबरों की नई लिस्ट, 15 नाम अकेले नोएडा से

उत्तर प्रदेश की आर्थिक तस्वीर और कारोबार का केंद्र तेजी से बदल रहा है. इस बदलते आर्थिक परिदृश्य में नोएडा राज्य का सबसे बड़ा बिजनेस हब बनकर उभरा है. हाल ही में जारी M3M हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों की कुल संपत्ति करीब 1.89 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है. खास बात यह है कि इस सूची में राज्य के कुल अमीरों में से सबसे ज्यादा 15 नाम अकेले नोएडा से हैं. पिछले साल उत्तर प्रदेश से 41 कारोबारी इस सूची में शामिल थे, जिनकी संख्या इस बार बढ़कर 46 हो गई है.सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर शख्स आदित्य खेमका हैं, जिनका संबंध नोएडा से है. उनकी कुल संपत्ति करीब 32,200 करोड़ रुपये आंकी गई है. उनके बाद लखनऊ के सचिन अग्रवाल 15,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे और प्रयागराज के एकल पांडे 13,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

इनके अलावा, दिनेश चंद्र अग्रवाल (3,600 करोड़ रुपये), अजय कुमार त्यागी (3,300 करोड़ रुपये), मनोज अग्रवाल (2,500 करोड़ रुपये), बृजेश अग्रवाल (2,500 करोड़ रुपये), विष्णु (1,700 करोड़ रुपये), शेखर अग्रवाल (1,500 करोड़ रुपये), नवीन अग्रवाल (1,400 करोड़ रुपये), सुनील कुमार चतुर्वेदी (1,300 करोड़ रुपये), अनुपम घोष (1,300 करोड़ रुपये) और विवेक मिश्रा (1,100 करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ इस सूची में बने हुए हैं. इस साल की सूची में नोएडा से तीन नए नाम पुनीत गुप्ता, अजय कुमार और अनुपम घोष शामिल हुए हैं.

नोएडा क्यों बन रहा है बड़े कारोबारियों का नया ठिकाना?

नोएडा की आर्थिक गतिविधि को अब केवल रियल एस्टेट तक सीमित नहीं देखा जा सकता. हुरून की सूची में शामिल कारोबारियों का संबंध इलेक्ट्रॉनिक्स, शिक्षा, रियल एस्टेट, खाद्य उत्पादन, सॉफ्टवेयर, वित्तीय सेवाओं, स्वास्थ्य, निर्माण, धातु खनन और एयरोस्पेस जैसे विविध क्षेत्रों से है. नोएडा में धन सृजन का दायरा तेजी से व्यापक हुआ है.

दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, कॉरपोरेट और औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट्स और एनसीआर बाजार से नजदीकी ने नोएडा को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है. अब इसी आर्थिक हलचल का विस्तार नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आगे ग्रेटर नोएडा की तरफ साफ तौर पर दिखाई दे रहा है.

हुरून सूची से सामने आई यूपी की बदलती आर्थिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश की पूरी सूची में नोएडा के 15 नामों के बाद कानपुर के 10 और लखनऊ के 4 नाम शामिल हैं. इसके अलावा आगरा, गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, फैजाबाद, अलीगढ़ और मिर्जापुर जैसे शहरों से भी उद्योगपति इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. गाजियाबाद से महेश चंद्र गर्ग, रामवीर सिंह व मनीष जैन और दादरी से कपिल कुमार त्यागी का नाम भी इसमें शामिल है.

दिलचस्प बात ये है कि इस साल यूपी की सूची में 11 नए उद्योगपतियों ने एंट्री मारी है, जबकि पिछले साल के 6 नाम सूची से बाहर हुए हैं. इससे स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश में संपत्ति और बड़े औद्योगिक घरानों का संतुलन तेजी से नए और उभरते हुए केंद्रों की ओर शिफ्ट हो रहा है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।

लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा

बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.

छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा

यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।