UP की बड़ी खबर

यूपी में 14 IAS और 34 PCS अफसर हुए इधर से उधर, काशी विश्‍वनाथ मंदिर के CEO हटाए गए

रविवार रात जारी ट्रांसफर सूची में तीन जिलों के सीडीओ को मंडलों के अपर आयुक्‍त की जिम्‍मेदारी दी गई है।

Gaurav Dwivedi
September 14, 2026
2 min read
यूपी में 14 IAS और 34 PCS अफसर हुए इधर से उधर, काशी विश्‍वनाथ मंदिर के CEO हटाए गए

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने रविवार देर रात 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया। तीन जिलों के सीडीओ समेत कई मंडलों के अपर आयुक्‍त को नई तैनाती दी गई है। लखीमपुर खीरी के सीडीओ अभिषेक कुमार को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स विभाग बनाया गया है।

सहारनपुर के सीडीओ सुमित राजेश महाजन को उत्‍तर प्रदेश स्‍टार्ट अप मिशन को मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह डॉक्‍टर सुनील कुमार वर्मा को सीडीओ सहारनपुर का पद सौंपा गया है। वह पहले राज्‍य कर विभाग में अपर आयुक्‍त थे।

कहां गए विश्‍वनाथ मंदिर के सीईओ?

वाराणसी स्थित काशी विश्‍वनाथ मंदिर एवं विशिष्‍ट क्षेत्र विकास परिषद के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी विश्‍वभूषण मिश्रा को उपसचिव, उत्‍तर प्रदेश अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग बनाया गया है।

राहुल सिंह, विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स विभाग बनाया गया है।

  • अभिषेक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, लखीमपुर खीरी को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है।

  • योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी नगर, अयोध्‍या को लखीमपुर खीरी का मुख्‍य विकास अधिकारी बनाकर भेजा गया है।

  • साहब सिंह, सदस्‍य न्‍यायिक, राजस्‍व परिषद, प्रयागराज को सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग भेजा गया है।

  • विंध्‍याचल मंडल के अपर आयुक्‍त डॉक्‍टर विश्राम को सदस्‍य न्‍यायिक राजस्‍व परिषद प्रयागराज बनाया गया है।

  • देवेंद्र कुमार कुशवाहा, विशेष सचिव, रेशम विभाग को सदस्‍य न्‍यायिक राजस्‍व परिषद, प्रयागराज भेजा गया है।

  • अंबेडकरनगर के सीडीओ आनंद कुमार शुक्‍ला को रेशम विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

  • कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का सीडीओ बनाया गया है।

  • अशोक कुमार कनौजिया, संयुक्‍त निदेशक, युवा कल्‍याण को विशेष सचिव, माध्‍यमिक शिक्षा विभाग बनाया गया है।

  • अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्‍त अरुण कुमार को ग्राम्‍य विकास विभाग के विशेष सचिव पद की जिम्‍मेदारी दी गई है।

  • सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्‍त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्‍त बनाकर भेजा गया है।

  • चिकित्‍सा शिक्षा की महानिदेशक नेहा शर्मा को सचिव चिकित्‍सा शिक्षा विभाग के पद से अवमुक्‍त कर दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।

लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा

बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.

छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा

यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।