UP की बड़ी खबर

यूपी में 13 पीसीएस अफसरों के तबादले, कानपुर एडीएम समेत 5 जिलों के ADM बदले

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 'तबादला एक्सप्रेस' चली। 13 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया। कानपुर के ADM आलोक गुप्ता का तबादला कर दिया गया है।

Gaurav Dwivedi
September 19, 2026
3 min read
यूपी में 13 पीसीएस अफसरों के तबादले, कानपुर एडीएम समेत 5 जिलों के ADM बदले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त और बेहतर करने के साथ-साथ अनुभवी अफसरों को नई जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से लगातार प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किए जाते हैं। तेजी से हो रहे प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के बीच शनिवार को एक बार फिर शासन ने 13 PCS अधिकारियों के अलग-अलग जिलों में ट्रांसफर करते हुए नई तैनाती दी। शासन स्तर पर जारी तबादला सूची के अनुसार, अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM), नगर आयुक्त, विकास प्राधिकरण के सचिव और विभिन्न राज्य निदेशालयों के प्रशासनिक पदों पर तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

अयोध्या, कानपुर, कुशीनगर और कासगंज में नए ADM की तैनाती

शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक पवन कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर के पद पर भेजा गया है। वहीं, मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश को अपर जिलाधिकारी अयोध्या की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मथुरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर और इसी अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर के पद पर तैनात आलोक कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कासगंज बनाकर भेजा गया है।

चित्रकूट, सहारनपुर और लखनऊ निदेशालयों में प्रशासनिक दायित्व बदले

PCS अधिकारियों की ट्रांसफर सूची के मुताबिक, चित्रकूट के अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं उपसंचालक चकबंदी अरुण कुमार को लखनऊ के मत्स्य निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही मथुरा की उपजिलाधिकारी कंचन को पदोन्नत करते हुए अपर जिलाधिकारी न्यायिक, चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी बनाया गया है। राजस्व परिषद लखनऊ में OSD के पद पर तैनात सूरज कुमार यादव को सहारनपुर का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रतापगढ़ के SDM जितेंद्र कटियार को उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय, लखनऊ के पद पर नई तैनाती दी गई है।

बरेली प्राधिकरण को मिला नया सचिव, मऊ और शाहजहांपुर में भी फेरबदल

शनिवार को शासन की ओर से ट्रांसफर प्रक्रिया में विकास प्राधिकरण और निगमों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। बरेली विकास प्राधिकरण की सचिव वंदिता श्रीवास्तव को प्रयागराज के उच्च शिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक बनाया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक हिमांशु कुमार गुप्ता को बरेली विकास प्राधिकरण का नया सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही बरेली की उपजिलाधिकारी निधि डोडवाल को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। शाहजहांपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी को मऊ का नया मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है, जबकि भदोही के एसडीएम भान सिंह को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर के पद पर तैनात किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

डॉक्टर पिंकी, IAS अर्चना और नीलम... योगी सरकार ने 8 महिला अधिकारियों को सौंपी हेल्थ विभाग की कमान, सबको जानिए

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला IAS अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है। 8 महिला IAS अधिकारी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का संचालन कर रही हैं।

लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा

बिजनौर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई नीरज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए.

छोटे प्लॉट वालों को यूपी में बड़ी राहत, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, किश्तों पर ब्याज भी घटा

यूपी सरकार ने भू उपयोग परिवर्तन शुल्क के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब किस्तों में भुगतान पर कम ब्याज देना पड़ेगा।

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में मिला एक्सपायर्ड खाना, किचन में चूहे और कॉकरोज भी घूमते नजर आए

यूपी के 6 शहरों के रेस्तरां में एक्सपायर्ड खाना परोसा जाता मिला है। इसके साथ ही किचन में कॉकरोच और चूहे भी घूमते नजर आए। एफएसडीए की टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की।