केतन अग्रवाल हत्याकांड- एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थी 12वीं फेल सिया, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि उनकी बेटी अदालत में दोषी साबित होती है तो उसे सबसे कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी भी मिलनी चाहिए. वहीं सिया को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की होने वाली पत्नी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. इसी बीच सिया को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. सिया 12वीं में फेल हो गई थी. उसे शराब और अन्य कई बुरी आदतों की लत थीं, जिससे उसके माता-पिता बहुत नाराज थे. इतना ही नहीं, सिया के कई बॉयफ्रेंड भी थे.
कई लड़कों से एक साथ कर रही थी डेटिंग-
वह एक साथ कई लड़कों के साथ डेटिंग कर रही थी. इसी वजह से उसके माता-पिता ने 20 साल की उम्र में उसकी शादी करने का फैसला किया. वह हर हाल में सिया को सेटल करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने केतन से उसकी शादी तय करी दी थी.
पढ़ा लिखा और संपन्न था केतन-
केतन अग्रवाल उच्च शिक्षित था और संपन्न भी था. इसलिए सिया के माता-पिता ने उनकी शादी केतन से तय कर दी. सिया का परिवार उस पर केतन से शादी करने का दबाव डाल रहा था. चेतन और सिया ने पहले से ही सारी योजना बना ली थी. दूसरी ओर, केतन अग्रवाल का परिवार सिया पर गंभीर आरोप लगा रहा है. पुलिस के अनुसार उसे जांच में कबूल किया है कि वह खुद इस पूरी साजिश की मुख्य सूत्रधार है.
दोषी होने पर उसी किले से सिया को दिया जाए धक्का-
वहींं एक टीवी इंटरव्यू में प्रवीण गोयल ने कहा कि एक पिता होने के बावजूद वह न्याय में किसी तरह की बाधा नहीं बनेंगे. उन्होंने कहा कि यदि कोर्ट में आरोप साबित हो जाते हैं तो उनकी बेटी को वही सजा मिलनी चाहिए, जिसकी वह हकदार है. भावुक होते हुए उन्होंने यहां तक कहा कि यदि वह दोषी साबित होती है तो उसे उसी किले से नीचे धकेल दिया जाए, जहां पुलिस के मुताबिक केतन अग्रवाल की हत्या की गई थी.
क्या कहा सिया की मां पूजा गोयल ने?
वहीं सिया की मां पूजा गोयल ने दावा किया कि परिवार को कभी इस रिश्ते में किसी तरह के तनाव या विवाद की जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि सिया और केतन एक-दूसरे से नियमित रूप से मिलते और वीडियो कॉल पर बात करते थे. परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था और प्री-वेडिंग ट्रिप के लिए भी खरीदारी की जा रही थी.
पुणे पुलिस के अनुसार, सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने 18 जून को लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रची. जांच एजेंसियों का दावा है कि सगाई तोड़ने से परिवार की बदनामी के डर के चलते दोनों ने कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई थी. दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
उद्योगपति से मोदी सरकार के ‘ट्रबलशूटर’ तक… 6 विभाग संभाल चुके प्रह्लाद जोशी का राजनीतिक सफर
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. RSS कार्यकर्ता से पांच बार के सांसद और मोदी सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाल चुके जोशी अब परीक्षा प्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच नई जिम्मेदारी निभाएंगे. आइए उनके राजनीतिक सफर, संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक भूमिका की पूरी कहानी जानते हैं.
74KM लंबा, खर्च होंगे 4000 करोड़ और 56 गांवों से गुजरेगा… गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे देगा नई रफ्तार!
दिल्ली-NCR, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. 4,000 करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए 78% भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है. आइए जानते हैं गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे के बारे में...
धर्मेंद्र प्रधान का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने छात्रों की तीन प्रमुख मांगों पर जोर दिया. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों को पीटने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की. राहुल गांधी ने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उनके संघर्ष को अटूट बताया.
चार राज्यों में होगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, रोज सुनवाई के बाद पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
पीएम मोदी की घोषणा के बाद सवाल उठा कि कितनी फास्ट ट्रैक कोर्ट होंगी और कहां-कहां होंगी. तो इसकी जानकारी भी सामने आ गई है. 4 राज्यों में इसका प्रस्ताव है, जहां रोज पेपर लीक मामले की सुनवाई होगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.
