देश-दुनिया

काठमांडू से शख्स ने बताया 'अनगिनत' लापता, कस्टम यार्ड से 1,200 गाड़ियां बहीं, नेपाल में बहुत बड़ी है तबाही

तिब्बत में ग्लेशियर फटने से नेपाल में आई तबाही बहुत ही भयानक है। काठमांडू में कई सड़कें इमरजेंसी वाहनों के लिए बंद कर दी गई हैं। एक कस्टम यार्ड पूरी तरह से बह चुका है।

Gaurav Dwivedi
August 26, 2026
2 min read
काठमांडू से शख्स ने बताया 'अनगिनत' लापता, कस्टम यार्ड से 1,200 गाड़ियां बहीं, नेपाल में बहुत बड़ी है तबाही

काठमांडू: तिब्बत में ग्लेशियर लेक फटने से बुधवार को नेपाल में बहुत भारी तबाही मची है, जिसकी चपेट में भारत में बिहार के कई जिलों के भी बाढ़ आने की आशंका है और अलर्ट जारी किया गया है। काठमांडू में मौजूदा हमारे सूत्र ने जो कुछ बताया है, उससे वहां इस कुदरती तबाही से बहुत भारी नुकसान होने की आशंका है। नेपाली मीडिया के मुताब‍िक अब तक कम से कम 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं भारत के 108 नागरिक लापता हैं.

नेपाल में भयानक बाढ़ में अनगिनत लोग लापता'

  • तिब्बत में एक ग्लेशियर लेक फटने से नेपाल में बहुत भारी तबाही आई और इसकी वजह से बड़ी तबाही मची है। नेपाल से बाढ़ की आ रही कुछ तस्वीरें और वीडियो बहुत ही विचलित करने वाली हैं।

  • काठमांडू में मौजूद कृष्णचंद्र झा ने बताया है कि अचानक बाढ़ के तेज बहाव की चपेट में आने से अनगिनत लोग लापता हैं, जिनकी कोई सूचना नहीं मिल पा रही है।

  • इस बाढ़ की वजह से नेपाल में कई पुल और हाइवे टूट गए हैं और चारों चरफ से अफरा-तफरी की जानकारी मिली रही है।

  • नेपाल में एक कस्टम यार्ड से 1,200 वाहन बाढ़ में बहे'

    • हमारे सूत्र के अनुसार अकेले एक कस्टम यार्ड से लगभग 1,200 वाहन बाढ़ में बह गए हैं। पानी इतने भयानक तरीके से आया कि पल भर में सबकुछ तबाह हो गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।

ड्रग्स तस्करी के पैसों को क्रिप्टो में बदला…ED ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

ईडी ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जांच में करीब 3.96 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला था.

निठारी केस: 16 मामलों में एक-एक कर कैसे बरी हो गया था सुरेंद्र कोली, मरने से 10 महीने पहले हुआ था पूरी तरह बेदाग

निठारी कांड का नाम एक बार फिर चर्चा में है. इस केस के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत के बाद उसकी पूरी कानूनी कहानी सामने आ रही है. आइए, जानें इस मामले में कब, किस कोर्ट ने सुरेंद्र को क्या सजा सुनाई.

PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर खून से खत… 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन

लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का 17वें दिन भी धरना जारी रहा. PM मोदी के जन्मदिन पर अभ्यर्थियों ने रक्तदान कर खून से PM, CM योगी और अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की मांग की.