UP की बड़ी खबर

UP में दवा माफिया का नेटवर्क, लखनऊ से प्रयागराज तक फैला...नकली लेबल, फर्जी ब्रांड और करोड़ों का खेल

उत्तर प्रदेश में नकली और अवैध दवाओं के बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. एफएसडीए की कार्रवाई में राजस्थान और उत्तराखंड से यूपी में नकली व नशीली दवाओं की सप्लाई का खुलासा हुआ है. करोड़ों रुपए की दवाएं जब्त की गई हैं और सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है.

Gaurav Dwivedi
July 21, 2026
3 min read
 UP में दवा माफिया का नेटवर्क, लखनऊ से प्रयागराज तक फैला...नकली लेबल, फर्जी ब्रांड और करोड़ों का खेल

उत्तर प्रदेश में नकली और अवैध दवाओं के बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की लगातार कार्रवाई में सामने आया है कि राजस्थान और उत्तराखंड से नकली और नशीली दवाओं की खेप यूपी के विभिन्न शहरों में भेजी जा रही थी. जांच के दौरान करोड़ों रुपए की दवाएं जब्त की गई हैं और सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.एफएसडीए के विशेष अभियान में पता चला कि राजस्थान में नकली दवाओं का निर्माण कर उन पर नामी दवा कंपनियों के रैपर और लेबल लगाकर उन्हें असली बताकर उत्तर प्रदेश के बाजारों में सप्लाई किया जा रहा था. अब तक की जांच में ब्लड प्रेशर की टेल्मा, दर्द निवारक जेरोडोल, गैस की दवा पैनटॉप समेत करीब 20 तरह की नकली दवाएं बरामद हुई हैं. इनमें कई एंटीबायोटिक्स और सर्दी-जुकाम में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी शामिल हैं.

राजस्थान से संचालित हो रहा था नेटवर्क

जांच में सामने आया कि राजस्थान निवासी भूपेंद्र शर्मा और गुर्जर नामक व्यक्ति इस नेटवर्क के मुख्य संचालक बताए जा रहे हैं. आरोप है कि यहां तैयार की गई नकली दवाएं पहले आगरा मंडी पहुंचती थीं, जहां से उन्हें छोटे-छोटे पैकेट बनाकर प्रयागराज, सीतापुर, गोंडा, लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में भेजा जाता था. एफएसडीए ने भूपेंद्र शर्मा, गुर्जर, प्रयागराज के वीरू सिंह चौहान, सीतापुर के रिहान सहित कुल सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

लखनऊ में अवैध गोदाम पर छापा, 21 लाख की दवाएं जब्त

एफएसडीए के औषधि निरीक्षक संदेश मौर्य और विवेक कुमार सिंह ने लखनऊ के अमीनाबाद स्थित एक अवैध गोदाम पर छापा मारा. यहां बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं बरामद हुईं. जांच में पता चला कि इन पर नामी ब्रांडों के नकली लेबल लगाकर बाजार में बेचा जा रहा था.

गोदाम संचालक रंजीत सिंह जुल्का के पास न तो दवा बिक्री का लाइसेंस मिला और न ही खरीद-बिक्री से जुड़े कोई दस्तावेज. कार्रवाई के दौरान 27 नमूने लिए गए और करीब 21 लाख रुपये की दवाएं जब्त कर सील कर दी गईं. पूछताछ के आधार पर बक्शी का तालाब क्षेत्र से राज विक्रम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया. वहां से चार नमूने लिए गए और करीब तीन लाख रुपये की अवैध दवाएं सील की गईं.

गोंडा में 1.13 करोड़ की नशीली और अवैध दवाएं सीज

एफएसडीए की टीम ने गोंडा के बरियारपुरवा इलाके में लगातार तीन दिन तक अभियान चलाकर तीन गोदामों पर छापेमारी की. यहां से करीब 1.13 करोड़ रुपए की नशीली और अवैध दवाएं बरामद की गईं. जांच में सामने आया कि ये दवाएं बिना लाइसेंस निजी गोदामों से बेची जा रही थीं. बरामद दवाओं में डिप्ट्रम प्लस, सेम्प्लॉक्स प्लस, रोमर स्पास, ट्रामाडोल इंजेक्शन और कोडीन सिरप जैसी नशीली दवाएं भी शामिल हैं। इनमें कई दवाएं उत्तराखंड से लाई गई थीं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

उद्घाटन के 12 दिन बाद लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसा, सपा ने X पर वीडियो जारी कर भाजपा सरकार पर बोला हमला

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 12 दिन बाद ही धंस गया है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने हमला बोला। एक्स पर वीडियो पोस्ट कर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

3386 बेटियों की शादी के लिए 18.53 करोड़ जारी: अयोध्या मंडल में सीएम कन्या विवाह योजना का लाभ

सीएम कन्या विवाह योजना के तहत 2025-26 में अयोध्या, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर और अमेठी के 3386 श्रमिक परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 18.53 करोड़ रुपये वितरित किए गए।

कांवड़ यात्रा को लेकर CM योगी का एक्शन प्लान: फेक न्यूज फैलाने पर एक्शन, मांस-मदिरा पर रोक, ड्रोन-CCTV निगरानी

CM योगी ने कांवड़ यात्रा, श्रावणी शिवरात्रि और अन्य पर्वों की तैयारियों की समीक्षा की। ड्रोन-CCTV निगरानी, फेक न्यूज पर कार्रवाई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के निर्देश दिए।

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों की गुनहगार 4 मंजिला अवैध इमारत पर चला LDA का बुलडोजर, 700 मीटर इलाका सील

लखनऊ के अलीगंज में बीते 22 जून को जिस 4 मंजिला अवैध इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी, उस पर LDA के बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई शुरू हो गयी है।