UP की बड़ी खबर

उद्घाटन के 12 दिन बाद लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसा, सपा ने X पर वीडियो जारी कर भाजपा सरकार पर बोला हमला

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 12 दिन बाद ही धंस गया है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने हमला बोला। एक्स पर वीडियो पोस्ट कर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

Gaurav Dwivedi
July 26, 2026
2 min read
उद्घाटन के 12 दिन बाद लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसा, सपा ने X पर वीडियो जारी कर भाजपा सरकार पर बोला हमला

उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले में हुई बारिश के चलते 4700 करोड़ रुपये की लागत से बना कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया। समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने एक्स पर ट्वीट करते हुए एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का बीते 13 जुलाई को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था।

कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में उन्नाव के कोरारी के पास मिट्टी बैठने के कारण सड़क धंस गई है। जिसके कारण लंबी-लंबी लाइनें बन गई हैं और उनमें पानी भरा नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद निर्माण एजेंसी की तरफ से सड़क की मरम्मत कर दी गई है। निर्माण एजेंसी ने जहां सड़क खराब हुई है, वहां पर पैच वर्क कर दिया गया है।

समाजवादी पार्टी मीडिया ने किया हमला

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए एक्स पर ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए लिखा है कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बिष्ट के साथ जनता के पैसों से बने हजारों करोड़ से जिस ग्रीनफील्ड कानपुर लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था, वह 12 दिन के अंदर उसका हाल देख लीजिए, धंस गया है। भ्रष्टाचारी भाजपाई सब लूटकर खा रहे हैं, देश को खोखला कर रहे हैं और उसके बाद ईमानदारी के चोंचलेबाजी और बकवास मंचों से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ करते हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बिष्ट समेत समस्त भाजपा नेता इस भ्रष्टाचार के हिस्सेदार हैं, कितने प्रतिशत कमीशन अटैची में भरके उन्हें मिलता है, बताएं आदित्यनाथ?

विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं

सड़क खराब होने को लेकर जब सदर विधायक पंकज गुप्ता से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नई बनी हुई सड़क में बारिश के दौरान यह दिक्कत आती है, जहां भी सड़क खराब होगी, वहां सड़क बना दी जाएगी। इसके साथ ही विधायक ने कहा कि विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है, इसलिए घूम-घूम कर छोटी-छोटी समस्या लाकर पूरी व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाने का काम करती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

3386 बेटियों की शादी के लिए 18.53 करोड़ जारी: अयोध्या मंडल में सीएम कन्या विवाह योजना का लाभ

सीएम कन्या विवाह योजना के तहत 2025-26 में अयोध्या, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर और अमेठी के 3386 श्रमिक परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 18.53 करोड़ रुपये वितरित किए गए।

कांवड़ यात्रा को लेकर CM योगी का एक्शन प्लान: फेक न्यूज फैलाने पर एक्शन, मांस-मदिरा पर रोक, ड्रोन-CCTV निगरानी

CM योगी ने कांवड़ यात्रा, श्रावणी शिवरात्रि और अन्य पर्वों की तैयारियों की समीक्षा की। ड्रोन-CCTV निगरानी, फेक न्यूज पर कार्रवाई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के निर्देश दिए।

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों की गुनहगार 4 मंजिला अवैध इमारत पर चला LDA का बुलडोजर, 700 मीटर इलाका सील

लखनऊ के अलीगंज में बीते 22 जून को जिस 4 मंजिला अवैध इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी, उस पर LDA के बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई शुरू हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, UP के 8 सीनियर अफसरों का तबादला; बलरामपुर-लोकबंधु अस्पताल को मिले नए निदेशक

UP स्वास्थ्य विभाग में 8 सीनियर अफसरों के तबादले, बलरामपुर-लोकबंधु अस्पताल को मिला नया निदेशक।