'पापा ऊपर से गर्व से देख रहे होंगे', संस्मरण रिलीज से पहले राहुल-प्रियंका का सोनिया गांधी के नाम भावुक संदेश
राजीव गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मां सोनिया गांधी के आगामी संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर भावुक संदेश साझा किए। राहुल ने मां के संघर्ष और साहस को याद किया, जबकि प्रियंका ने राजीव-सोनिया के रिश्ते को महान प्रेम कहानी बताया।

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को अपनी मां सोनिया गांधी के आगामी संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर भावुक संदेश साझा किए। दोनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर अपनी मां और पिता के रिश्ते को याद किया और सोनिया गांधी के जीवन में आए संघर्षों का जिक्र किया।लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'मां मैंने आपको और पापा को आखिरी बार 35 साल से भी ज्यादा समय पहले एक साथ देखा था। जिस दिन पापा चले गए, उसके बाद से मैंने आपको जिंदगी की हर मुश्किल का सामना करते देखा है-हमेशा हिम्मत और गरिमा के साथ। सिर्फ प्रियंका और मैं ही असल में जानते हैं कि आपने क्या-क्या सहा है और पापा के जाने के बाद आपकी जिंदगी कितनी मुश्किल थी।'
राजीव गांधी की जयंती पर भावुक संदेश
उन्होंने लिखा कि 'मुझे खुशी और गर्व है कि आपकी कहानी 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' आखिरकार लाखों लोग पढ़ेंगे जो आपसे प्यार करते हैं। मैं जानता हूं कि आप जैसी निजी जिंदगी पसंद करने वाली इंसान के लिए दुनिया को अपनी खूबसूरत कहानी बताना कितना मुश्किल रहा होगा। आज, पापा की जयंती पर मैं पापा को मुस्कुराते हुए और अपनी खूबसूरत मां को गर्व से उन्हें देखते हुए महसूस कर सकता हूं।'
राहुल गांधी ने एक अन्य पोस्ट में पिता राजीव गांधी को याद करते हुए लिखा कि भारतीयों के बीच सद्भावना, हर दिल में करुणा, हर नागरिक को न्याय और लोकतंत्र में समान अधिकार। पापा, आपकी ये सीख मेरी शक्ति है और आपकी यादें मेरी हिम्मत। आपके सपनों का भारत बनाने का संकल्प हमेशा मेरा मार्गदर्शन करता रहेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
घाटों से लेकर विश्वनाथ धाम तक… 2014 से 2026 तक काशी में पर्यटन का कितना विस्तार?
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर वाराणसी पर्यटन को लेकर जारी आंकड़ों में बड़ा खुलासा हुआ है. वर्ष 2014 से जुलाई 2026 तक 52.71 करोड़ से अधिक भारतीय और विदेशी पर्यटक काशी पहुंचे हैं.
राम मंदिर: 72 घंटे तक चढ़ावा चोरी की घटना को चंपत राय ने दबाए रखा, फिर भी जांच में कैसे मिली क्लीनचिट?
अयोध्या पुलिस की विवेचना रिपोर्ट के मुताबिक, चंपत राय को 4 जून को चढ़ावा चोरी का वीडियो मिल गया था. 8 जून को ट्रस्ट ने इसे अफवाह बताया. चार्जशीट में 8 आरोपी और चंपत राय गवाह हैं.
यूपी चुनाव को ध्यान में रखकर तय होंगे राज्यसभा के चेहरे, स्मृति ईरानी समेत दो ब्राह्मणों के नाम की भी चर्चा
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। माना जा रहा है कि यूपी चुनाव को ध्यान में रखकर चेहरे तय किए जा सकते हैं। इस बार जातीय संतुलन साधने के लिए नये चेहरों को जगह मिल सकती है।
'आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार', यूपी के कई शहरों में सपा के खिलाफ शुरू हुआ पोस्टर वार
प्रशासन ने बताया कि भवनों के मुआवजे का भुगतान भी हो चुका था. इसके बाद कुछ प्रभावित लोग इस मामले को लेकर हाईकोर्ट गए थे. बताया जा रहा है कि प्रशासन ने हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश के बाद कार्रवाई की है.
