स्पेशल स्टोरी

यूपी चुनाव को ध्यान में रखकर तय होंगे राज्यसभा के चेहरे, स्मृति ईरानी समेत दो ब्राह्मणों के नाम की भी चर्चा

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। माना जा रहा है कि यूपी चुनाव को ध्यान में रखकर चेहरे तय किए जा सकते हैं। इस बार जातीय संतुलन साधने के लिए नये चेहरों को जगह मिल सकती है।

Gaurav Dwivedi
September 23, 2026
2 min read
यूपी चुनाव को ध्यान में रखकर तय होंगे राज्यसभा के चेहरे, स्मृति ईरानी समेत दो ब्राह्मणों के नाम की भी चर्चा

लखनऊ: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पिछली बार की तरह इस बार भी बीजेपी के आठ सदस्य राज्यसभा जा सकते हैं। सवाल यह है कि वे चेहरे कौन होंगे? माना जा रहा है कि अगले साल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर चेहरे तय होंगे। केंद्र सरकार में मंत्री और कुछ बड़े नाम फिर से रिपीट हो सकते हैं। वहीं, जातीय संतुलन बनाने के लिए कुछ नये चेहरों को जगह मिल सकती है।

ब्राह्मण एक या दो ?

विधायकों की संख्या के आधार पर सात सीटें तो बीजेपी साफ तौर पर जीत सकती है। वहीं, सहयोगी दलों और दूसरी वरीयता के वोट के आधार पर आठवीं सीट भी निकाल सकती है।डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल बन चुके हैं। उनकी सीट खाली हो रही है। सीमा द्विवेदी की सीट भी खाली हो रही है। हाल ही में राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हरीश द्विवेदी मजबूत दावेदार हैं। अर्चना मिश्रा की दावेदारी की भी चर्चा है। इन तीनों में से किसी एक या दो ब्राह्मण चेहरे को राज्यसभा भेजा जा सकता है।

रिपीट के साथ कुछ नए दावेदार

हरदीप पुरी और बीएल वर्मा केंद्र सरकार में मंत्री है। अगर इनको केंद्र में आगे भी मंत्रिमंडल में बनाए रखना है तो इनका राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाकर फिर से राजनीति में सक्रिय किया गया है। उनको भी राज्यसभा भेजा जा सकता है।

रेखा वर्मा भी मजबूत दावेदार

रेखा वर्मा ओबीसी वर्ग से आती हैं। पहले सांसद रही हैं और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और मजबूत दावेदार हैं। अब देखना होगा कि ब्रजलाल की जगह किसी और दलित को भेजा जाता है या उनको ही रिपीट किया जाएगा। नीरज शेखर को भी रिपीट किया जा सकता है। अरुण सिंह और गीता शाक्य रिपीट होती हैं या फिर उनकी जगह किसी और को जगह दी जाएगी, यह अभी साफ नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

घाटों से लेकर विश्वनाथ धाम तक… 2014 से 2026 तक काशी में पर्यटन का कितना विस्तार?

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर वाराणसी पर्यटन को लेकर जारी आंकड़ों में बड़ा खुलासा हुआ है. वर्ष 2014 से जुलाई 2026 तक 52.71 करोड़ से अधिक भारतीय और विदेशी पर्यटक काशी पहुंचे हैं.

राम मंदिर: 72 घंटे तक चढ़ावा चोरी की घटना को चंपत राय ने दबाए रखा, फिर भी जांच में कैसे मिली क्लीनचिट?

अयोध्या पुलिस की विवेचना रिपोर्ट के मुताबिक, चंपत राय को 4 जून को चढ़ावा चोरी का वीडियो मिल गया था. 8 जून को ट्रस्ट ने इसे अफवाह बताया. चार्जशीट में 8 आरोपी और चंपत राय गवाह हैं.

'आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार', यूपी के कई शहरों में सपा के खिलाफ शुरू हुआ पोस्टर वार

प्रशासन ने बताया कि भवनों के मुआवजे का भुगतान भी हो चुका था. इसके बाद कुछ प्रभावित लोग इस मामले को लेकर हाईकोर्ट गए थे. बताया जा रहा है कि प्रशासन ने हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश के बाद कार्रवाई की है.

आकाश के बाद दीपिका पर भी मायावती का U-Turn, अब भतीजी को भी नहीं देंगी BSP में जिम्मेदारी; ईशान आनंद को फिर आगे करेंगी

बसपा प्रमुख मायावती ने दीपिका आनंद को भी पार्टी में कोई जिम्मेदारी न देने का फैसला किया है। अब उनके छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाने की बात कही गई है।