देश-दुनिया

भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन, Takeda के QDENGA को DCGI से मिली मंजूरी

डेंगू मच्छरों से फैलने वाली एक खतरनाक बीमारी है, और दुनिया के गरीब देशों में यह बड़ी समस्या है. डेंगू 125 से अधिक देशों में फैली हुई है. कंपनी के मुताबिक, दुनियाभर में डेंगू के कुल मामलों में से करीब एक-तिहाई मामले भारत में ही होते हैं.

Gaurav Dwivedi
July 20, 2026
4 min read
भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन, Takeda के QDENGA को DCGI से मिली मंजूरी

भारत को पहला डेंगू वैक्सीन मिल गया है. टाकेडा बायोफार्मास्युटिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज सोमवार को कहा कि उसे डेंगू से बचाव वाली वैक्सीन QDENGA के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से मार्केट ऑथराइजशन यानी बाजार में उतारने की मंजूरी) मिल गई है.QDENGA वैक्सीन, भारत में मंजूर होने वाली पहली डेंगू वैक्सीन है. इसका इस्तेमाल 4 से 60 साल की उम्र के लोगों के बीच डेंगू से बचाव के लिए किया जा सकता है. जापान की बड़ी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी टाकेडा की इस शाखा ने जारी एक बयान में कहा कि यह वैक्सीन किसी को भी दी जा सकती है. इस मामले में किसी को डेंगू का संक्रमण हुआ हो या नहीं, दोनों ही स्थितियों में दिया जा सकता है. साथ ही इसके लिए वैक्सीन लगाने से पहले किसी टेस्ट की जरूरत भी नहीं होती है.

डेंगू से बचाव में अहम फैसलाः नायक

टाकेडा के इंटरकॉन्टिनेंटल मार्केट्स के प्रमुख महेंद्र नायक ने कहा, “साल 2022 में लॉन्च होने के बाद से QDENGA वैक्सीन को अब तक 43 देशों में मंजूरी मिल चुकी है और दुनिया भर में इसकी 3.2 करोड़ अधिक डोज बांटी जा चुकी हैं. यह मंजूरी भारत में डेंगू से बचाव को मजबूत करने की दिशा में बहुत ही अहम कदम है.”

उन्होंने आगे कहा कि QDENGA के लिए हाल के 7 सालों के आंकड़ों से यह पता चलता है कि यह वैक्सीन डेंगू संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने की नौबत से लगातार बचाती है. यह सुरक्षा डेंगू वायरस के सभी 4 सीरोटाइप्स के खिलाफ है. यह मानव समुदाय और स्वास्थ्य प्रणालियों के लिए एक अहम उपलब्धि है.

कंपनी ने आगे बताया कि भारत में यह मंजूरी टाकेडा के ग्लोबल क्लिनिकल डेवलपमेंट प्रोग्राम के नतीजों पर आधारित है. इस प्रोग्राम के तहत डेंगू के ज्यादा असर वाले और कम असर वाले इलाकों में 28,000 से अधिक लोगों के साथ 19 क्लिनिकल ट्रायल (फेज 1, 2 और 3) किए गए थे.

कंपनी ने यह भी बताया कि इसे भारतीय लोगों पर किए गए तीसरे फेज के क्लिनिकल ट्रायल (DEN-302) के आंकड़ों से भी समर्थन मिला है. इस ट्रायल में 4 से 60 साल की उम्र के लोगों में वैक्सीन की सुरक्षा और इम्यूनोजेनेसिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा करने की क्षमता) का आकलन किया गया.

2 डोज के बीच 3 महीने का अंतर

यह वैक्सीन त्वचा के नीचे (Subcutaneously) 0.5 ml की मात्रा में 2 डोज के तौर पर दी जाती है, और दोनों डोज के बीच कम से कम 3 महीने का अंतर रखा जाता है.

टाकेडा के साउथईस्ट एशिया और इंडिया क्लस्टर के मेडिकल अफेयर्स हेड गोह चू बेंग ने कहा कि भारत में डेंगू बहुत बड़ी समस्या है. कई इलाकों में तो डेंगू वायरस के चारों सीरोटाइप एक साथ फैलते हुए पाए गए हैं. बेंग ने आगे कहा, “इस वैक्सीन को चारों तरह के सीरोटाइप से सुरक्षित रखने के लिए देने के लिए बनाया गया है, चाहे व्यक्ति को पहले डेंगू हुआ हो या नहीं. सरकार की ओर से इसकी मंजूरी देश में डेंगू से बचाव के व्यापक नजरिए को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है. इसमें वेक्टर कंट्रोल निगरानी, ​​सामुदायिक जागरूकता और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े अन्य जरूरी उपाय भी शामिल हैं.”

कंपनी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेंगू वाले इलाकों में इस्तेमाल के लिए QDENGA वैक्सीन की सिफारिश की है. साथ ही, WHO ने अधिक संक्रमण वाले इलाकों में सार्वजनिक तौर पर खास इम्यूनाइजशन प्रोग्राम के तहत डोज दिए जाने की बात कही है, ताकि इसके लिए वैक्सीनेशन से पहले स्क्रीनिंग की जरूरत नहीं हो.

125 देशों में डेंगू का कहर

डेंगू मच्छरों से फैलने वाली एक खतरनाक वायरल बीमारी है, और दुनिया के गरीब देशों में यह बड़ी समस्या है. डेंगू 125 से अधिक देशों में फैली हुई है. कंपनी के मुताबिक, दुनियाभर में डेंगू के कुल मामलों में से करीब एक-तिहाई मामले भारत में ही होते हैं.

कंपनी ने कहा कि बड़े पैमाने पर बीमारी के फैलाव, तेजी से शहरीकरण और मौसम से जुड़े उन कारकों की वजह से हर साल लाखों भारतीय खतरे में रहते हैं, जिनसे मच्छरों की आबादी बढ़ती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

तेज प्रताप यादव भेजे गए पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में किया था प्रदर्शन, देर रात हुई कार्रवाई

जन शक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है। NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित बिहार बंद के बाद देर रात कार्रवाई हुई।

लखनऊ में धर्मांतरण गैंग का खुलासा: तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 गिरफ्तार, इलाज और आर्थिक मदद का देते थे लालच

लखनऊ के मोहनलालगंज में अवैध धर्मांतरण गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, फंडिंग नेटवर्क की जांच जारी।

प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: 'कल मेरा वीडियो देखने और सुझाव भेजने वाले सभी युवाओं का धन्यवाद'

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को वीडियो देखने और सुझाव भेजने के लिए धन्यवाद दिया, युवाओं की भागीदारी की सराहना की।

सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट से रद्द, हनीमून के दौरान पति की हत्या का है आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने राजा मर्डर केस में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत को रद्द कर दिया और उसे तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया. सोनम पर मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप है.