देश-दुनिया

तेज प्रताप यादव भेजे गए पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में किया था प्रदर्शन, देर रात हुई कार्रवाई

जन शक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है। NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित बिहार बंद के बाद देर रात कार्रवाई हुई।

Gaurav Dwivedi
July 26, 2026
3 min read
तेज प्रताप यादव भेजे गए पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में किया था प्रदर्शन, देर रात हुई कार्रवाई

पटना: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया यानी न्यायिक हिरासत में भेज दिया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और छात्र आंदोलनों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित 'बिहार बंद' के दौरान भड़की हिंसा के बाद ये कार्रवाई की गई। पुलिस का दावा है कि रामगुलाम चौक पर प्रदर्शन के दौरान तेजप्रताप ने छात्रों को हिंसा के लिए उकसाया था। इस कार्रवाई के तहत अकेले पटना से 209 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

देर शाम गिरफ्तारी और रात में ही भेजे गए बेऊर जेल

शनिवार को दिन में गांधी मैदान पुलिस ने तेज प्रताप यादव को सबसे पहले हिरासत में लिया था, लेकिन कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उन्हें कुछ देर में छोड़ दिया गया। हालांकि, देर शाम जब तेज प्रताप सिटी सेंटर मॉल घूमने निकले तो एसपी लॉ एंड ऑर्डर की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें दोबारा पकड़ लिया। पुलिस उन्हें एसपी की गाड़ी से दीघा थाने और बाद में नौबतपुर थाने ले गई, जहां देर रात तक पूछताछ जारी रही। फिर उनकी गिरफ्तारी हुई। देर रात को ही छज्जू बाग स्थित जज के आवास पर पेशी हुई और देर रात को ही पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया।

भड़काऊ बयानबाजी और सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई

पटना पुलिस के अनुसार रामगुलाम चौक पर छात्रों को उकसाने के कारण ही 13 जिलों में भारी उपद्रव हुआ।

तेज प्रताप यादव ने दिन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग की थी।

CJP के समर्थन में बयान जारी किया और अभिजीत दिपके से बिहार आने की गुजारिश करते हुए पोस्ट की।

शनिवार देर रात जज के सामने हुई, फिर पटना के बेऊर जेल भेजे गए तेज प्रताप।

छात्र आंदोलन पर कसता पुलिस का शिकंजा

NEET मुद्दे को लेकर शुरू हुए इस आंदोलन में नेताओं और कार्यकर्ताओं पर गाज गिरना जारी है। तेज प्रताप यादव से पहले 24 तारीख को माले (CPIML) विधायक संदीप सौरभ को भी उनके आवास से पुलिस ने पकड़ा था। उन्हें भी गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया गया। 22 जुलाई के बड़े आंदोलन के बाद से अब तक दर्जनों नेताओं और प्रदर्शनकारियों को जेल भेजा जा चुका है।

13 जिलों में उपद्रव के बाद 209 प्रदर्शनकारी अरेस्ट

बिहार बंद के दौरान राज्य के 13 जिलों में भारी हंगामा और प्रदर्शन देखने को मिला। पटना में स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने कड़े कदम उठाए, जिसके तहत 209 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस बल पूरे शहर में मुस्तैद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

लखनऊ में धर्मांतरण गैंग का खुलासा: तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 गिरफ्तार, इलाज और आर्थिक मदद का देते थे लालच

लखनऊ के मोहनलालगंज में अवैध धर्मांतरण गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, फंडिंग नेटवर्क की जांच जारी।

प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: 'कल मेरा वीडियो देखने और सुझाव भेजने वाले सभी युवाओं का धन्यवाद'

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को वीडियो देखने और सुझाव भेजने के लिए धन्यवाद दिया, युवाओं की भागीदारी की सराहना की।

सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट से रद्द, हनीमून के दौरान पति की हत्या का है आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने राजा मर्डर केस में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत को रद्द कर दिया और उसे तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया. सोनम पर मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप है.

राहुल गांधी ने देशवासियों से धरने में आने की अपील,'छात्रों के लिए न्याय चाहिए',राहुल की सरकार से दो डिमांड

प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी ने देशवासियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर सरकार को जवाब देना होगा