मेलबर्न में बोले PM मोदी..ऑपरेशन सिंदूर का डेमो तो देख ही लिया होगा!
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पीएम मोदी ने भारतीयों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था से लेकर ऑपरेशन सिंदूर और चंद्रयान, गगनयान की बातें की. उन्होंने कहा कि आप सब अपनी मेहनत से ऑस्ट्रेलिया की ग्रोथ को बढ़ा रहे हैं, लेकिन मुझे पता है कि आपकी एक नजर हमेशा इंडिया पर टिकी रहती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, जहां मेलबर्न मीट्स मोदी प्रोग्राम में उन्होंने 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘जब मैं 2014 में पहली बार यहां आया था, तो 28 साल में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री यहां आया था. मैंने तब कहा था कि अगली बार आपको 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पिछले 12 सालों में यह मेरा यहां तीसरा दौरा है. यह हैट्रिक है. इससे पता चलता है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते मजबूत हुए हैं. इसमें सबसे अहम भूमिका मेरी नहीं, बल्कि आप सभी यानी प्रवासी भारतीयों की रही है’.उन्होंने कहा, ‘अहमदाबाद, जहां दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड है और मेलबर्न, जहां मशहूर स्टेडियम है, हम दोनों जगहों पर साथ रहे हैं. हम सबने देखा है, प्रधानमंत्री अल्बानीज जी जब बोलते हैं, तो भारतीयों के दिल और दिमाग पर छा जाते हैं. आपने सिडनी में भी सनसनी मचा दी थी और यहां भी आपने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है’.
भारतीय समुदाय ने मेलबर्न को बनाया और भी जीवंत
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘मेलबर्न शहर में एक ही दिन में चारों मौसमों की झलक देखने को मिलती है, लेकिन भारतीय समुदाय ने अपनी संस्कृति के रंगों से इसे और भी जीवंत बना दिया है. मेलबर्न और उसके आस-पास ऐसी कई जगहें और बाजार हैं जो भारतीयता के रंगों से सराबोर हैं. कुछ लोग इसे ‘लिटिल इंडिया’ कहते हैं, तो कुछ ‘मिनी इंडिया’…नाम चाहे जो भी हो, यहां हर जगह भारतीयता का रंग घुला-मिला है. यहां ऐसे कई लोग हैं जो कम से कम दो टाइम जोन में रहते हैं. जब बच्चे ऑस्ट्रेलियाई समय के हिसाब से स्कूल से घर लौटते हैं, तो भारत में लोग पहले से ही उनके वीडियो कॉल पर आने का इंतजार कर रहे होते हैं. भले ही दूरी हजारों किलोमीटर की हो, लेकिन उनकी रोजमर्रा की जिंदगी अब भी भारत से जुड़ी हुई है’.
ऑस्ट्रेलियन दूध से बनी इंडियन चाय
पीएम ने कहा, ‘हम भारतीयों को प्यार फैलाना पसंद है. आपके घरों में ऑस्ट्रेलियन दूध हो सकता है, लेकिन उससे बनी चाय इंडियन होती है. भारत में आज कल भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड चल रहा है, इसको हमारी Gen Z ड्राइव कर रही है और यहां ऑस्ट्रेलिया में मैंने सुना है कि आपका वीकेंड आस्था और आध्यात्म से भरा रहता है. कहीं किसी के घर भगवान सत्यनारायण की कथा, कहीं गुरुद्वारे में अरदास, कहीं बच्चों द्वारा भांगडा या भरतनाट्यम की प्रस्तुति, कहीं कोई क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा होता है. अब तो इंडियन फिल्म फेस्टिवल भी यहां आ गया है, कुछ दिन बाद ही यहां मेलबर्न में इंडियन फिल्म फेस्टिवल शुरू होने वाला है, मैं इसके सफल आयोजन की अभी से शुभकामनाएं देता हूं’.
विकसित देश बनने की दिशा में काम कर रहा भारत
पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि ’21वीं सदी का भारत एक विकसित देश बनने की दिशा में काम कर रहा है. जब हम एक सपना पूरा करते हैं, तो उसकी जगह नए सपने ले लेते हैं. हम 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं वाला देश हैं. हम सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं और जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं, क्योंकि हमारी प्रेरणा है- और आगे बढ़ें, और ज्यादा हासिल करें’.
खुद का स्पेस स्टेशन बनाएगा भारत
उन्होंने भारतीयों को संबोधित करते हुए आगे कहा, ‘आप सब अपनी मेहनत से ऑस्ट्रेलिया की ग्रोथ को बढ़ा रहे हैं, लेकिन मुझे पता है कि आपकी एक नजर हमेशा इंडिया पर टिकी रहती है. इंडिया क्या कर रहा है, इंडिया की तरक्की, इंडिया की रफ्तार, आप इनके बारे में न्यूज और अपडेट्स ढूंढते रहते हैं. आप सभी जानते हैं कि चंद्रयान ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है. भारत के अलावा दुनिया का कोई भी देश ऐसा नहीं कर पाया है, लेकिन भारत इतने से ही संतुष्ट नहीं है. अब भारत गगनयान भेजेगा और हम अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं’.
ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि ‘पिछले 12 सालों में मेक इन इंडिया एक ग्लोबल ब्रांड बन गया है. हमारे मोबाइल फोन और गाड़ियां दुनियाभर के बाजारों तक पहुंच चुकी हैं. दुनिया हमारे डिफेंस सेक्टर की क्षमता और विश्वसनीयता को देख रही है. आपने ऑपरेशन सिंदूर का प्रदर्शन जरूर देखा होगा. आतंकवादी ठिकानों पर धमाके हो रहे थे और उनकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी’.
‘भारत जब मदद करता है तो पासपोर्ट नहीं देखता’
पीएम ने वेनेजुएला भूकंप को लेकर कहा कि ‘अभी पिछले महीने ही वेनेजुएला में भूकंप की इतनी बड़ी त्रासदी आई, इतना बड़ा विनाश हुआ, सैकड़ो लोगों की जान गई. हमने दूरी कितनी है यह नहीं देखा, भारत ने वेनेजुएला की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझा. भारत ने रिलीफ और रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन चलाया और जितनी तेजी से हो सकता था मदद भेजी. भारत जब मदद करता है, तो पासपोर्ट नहीं देखता, पासपोर्ट का रंग नहीं देखता. इसलिए, दुनिया भी भारत पर इतना विश्वास करती है’.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
तेज प्रताप यादव भेजे गए पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में किया था प्रदर्शन, देर रात हुई कार्रवाई
जन शक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है। NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित बिहार बंद के बाद देर रात कार्रवाई हुई।
लखनऊ में धर्मांतरण गैंग का खुलासा: तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 गिरफ्तार, इलाज और आर्थिक मदद का देते थे लालच
लखनऊ के मोहनलालगंज में अवैध धर्मांतरण गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, फंडिंग नेटवर्क की जांच जारी।
प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: 'कल मेरा वीडियो देखने और सुझाव भेजने वाले सभी युवाओं का धन्यवाद'
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को वीडियो देखने और सुझाव भेजने के लिए धन्यवाद दिया, युवाओं की भागीदारी की सराहना की।
सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट से रद्द, हनीमून के दौरान पति की हत्या का है आरोप
सुप्रीम कोर्ट ने राजा मर्डर केस में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत को रद्द कर दिया और उसे तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया. सोनम पर मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप है.
