देश-दुनिया

पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा: NIA ने हाफिज सईद को बनाया आरोपी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले मामले में लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. NIA ने सईद को हमले का मास्टरमाइंड बताते हुए उस पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और पाकिस्तान से आतंकी साजिश रचने का आरोप लगाया है.

Gaurav Dwivedi
July 6, 2026
2 min read
पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा: NIA ने हाफिज सईद को बनाया आरोपी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सरगना हाफिज सईद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. NIA ने सोमवार को विशेष अदालत में दाखिल अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हाफिज सईद को आरोपी बनाया है. NIA ने चार्जशीट में हाफिज सईद को उसकी व्यक्तिगत भूमिका के साथ-साथ प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उसके प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के प्रमुख के तौर पर भी नामजद किया है.जांच एजेंसी ने हाफिज सईद पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं. चार्जशीट में भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और पाकिस्तान से बैठकर आतंकी साजिश रचने के आरोप भी शामिल किए गए हैं. NIA के मुताबिक, ये सप्लीमेंट्री चार्जशीट पहले दाखिल की गई. इसमें 1,597 पन्नों की मूल चार्जशीट का विस्तार है. इसमें पाकिस्तान की साजिश, हाफिज सईद की भूमिका और जांच के दौरान जुटाए गए वैज्ञानिक व तकनीकी सबूतों का विस्तृत विवरण दिया गया है.

आतंकी नेटवर्क के सबूत जुटाने की कोशिश

इससे पहले 15 दिसंबर 2025 को दाखिल चार्जशीट में NIA ने पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर साजिद जट्ट, ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीन आतंकियों, दो गिरफ्तार आरोपियों और प्रतिबंधित आतंकी संगठन LeT/TRF को भी आरोपी बनाया था. 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बनाकर हमला किया था.

इस हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी. इस मामले की शुरुआत पहलगाम थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद हुई थी. शुरुआती जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामला NIA को सौंप दिया. NIA का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पाकिस्तान से संचालित पूरे आतंकी नेटवर्क तथा साजिश के सभी पहलुओं का खुलासा करने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

तेज प्रताप यादव भेजे गए पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में किया था प्रदर्शन, देर रात हुई कार्रवाई

जन शक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है। NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित बिहार बंद के बाद देर रात कार्रवाई हुई।

लखनऊ में धर्मांतरण गैंग का खुलासा: तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 गिरफ्तार, इलाज और आर्थिक मदद का देते थे लालच

लखनऊ के मोहनलालगंज में अवैध धर्मांतरण गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, फंडिंग नेटवर्क की जांच जारी।

प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: 'कल मेरा वीडियो देखने और सुझाव भेजने वाले सभी युवाओं का धन्यवाद'

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को वीडियो देखने और सुझाव भेजने के लिए धन्यवाद दिया, युवाओं की भागीदारी की सराहना की।

सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट से रद्द, हनीमून के दौरान पति की हत्या का है आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने राजा मर्डर केस में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत को रद्द कर दिया और उसे तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया. सोनम पर मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप है.