लखनऊ : ट्रेन में महिला की सिर कटी लाश मिलने का मामला, कुशीनगर में पिता गिरफ्तार
लखनऊ में ट्रेन में महिला की सिर कटी लाश मिली, पिता को कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया। जांच जारी है।

छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में युवती की सिर कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस की जांच कुशीनगर पहुंच गई है. पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता को गिरफ्तार किया है. विधिक कार्यवाही की जा रही है. बुधवार दोपहर रेलवे पुलिस और सेवरही थाने की पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी को गांव लेकर पहुंची थी.
सेवरही थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त घटनाक्रम में मिले साक्ष्य के आधार पर रेलवे पुलिस के साथ मृतका के पिता से पूछताछ की गई. उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद हुआ है.
उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि उक्त घटनाक्रम में मिले साक्ष्य के आधार पर रेलवे पुलिस के साथ मृतका के पिता से पूछताछ की गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. विधिक कार्यवाही की जा रही है. सेवरही थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले का खुलासा अधिकृत रूप से रेलवे पुलिस लखनऊ में ही करेगी.
यह था मामला : बता दें कि ट्रेन संख्या 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में बीती गुरुवार को लावारिस हालत में एक बैग और संदूक मिला था. ट्रेन में रखे लावारिस बॉक्स और बैग में महिला का कटा शव कई हिस्सों में मिलने से हड़कंप मच गया था.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
लखनऊ में बिजली संकट से आफत… 31 उपकेंद्रों पर अब PAC की होगी तैनाती
लखनऊ में बढ़ते बिजली संकट के बीच प्रशासन ने 31 संवेदनशील उपकेंद्रों पर पुलिस और PAC तैनात करने का फैसला लिया है. इसके अलावा उपभोक्ताओं से भी बिजली की बचत करने की अपील की गई है.
यूपी में वक्फ संपत्तियों पर बड़ा एक्शन, 31 हजार से ज्यादा का रजिस्ट्रेशन रद्द
केंद्र के उम्मीद पोर्टल पर यूपी की 31 हज़ार से ज्यादा वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया गया है. इनमें सबसे ज्यादा जौनपुर में संपत्तियां रद्द हुई है.
आसमान से बरस रही आग: भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत
उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
यूपी में भीषण गर्मी और बिजली कटौती का 'डबल अटैक'...फूटा लोगों का गुस्सा,घेरा पावर हाउस , अफसरों से तीखी नोकझोंक
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बढ़ी बिजली खपत और लगातार कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. रात को लखनऊ में लोगों ने कई पावर हाउसों का घेराव कर दिया.
