UP की बड़ी खबर

लखनऊ में बिजली संकट से आफत… 31 उपकेंद्रों पर अब PAC की होगी तैनाती

लखनऊ में बढ़ते बिजली संकट के बीच प्रशासन ने 31 संवेदनशील उपकेंद्रों पर पुलिस और PAC तैनात करने का फैसला लिया है. इसके अलावा उपभोक्ताओं से भी बिजली की बचत करने की अपील की गई है.

admin
May 23, 2026
2 min read
लखनऊ में बिजली संकट से आफत… 31 उपकेंद्रों पर अब PAC की होगी तैनाती

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़ते बिजली संकट को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतने का फैसला किया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर 31 संवेदनशील बिजली उपकेंद्रों पर पुलिस और पीएसी की तैनाती की जाएगी. साथ ही उपभोक्ताओं से एयर कंडीशनर 25-26 डिग्री पर चलाने की अपील की गई है. मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी रिया केजरीवाल के साथ जिलाधिकारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह फैसला लिया गया.

इस बैठक में लखनऊ विद्युत आपूर्ति प्रशासन (LESA) के निदेशक और सभी मुख्य अभियंता भी शामिल हुए. एमडी रिया केजरीवाल ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बिजली की बचत करें और एयर कंडीशनर को 25 से 26 डिग्री सेल्सियस पर ही चलाएं. उन्होंने कहा कि निदेशक और मुख्य अभियंता रात में गश्त करेंगे और स्थिति सामान्य होने तक निगरानी रखेंगे. बिजली चोरी वाले क्षेत्रों में विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.

संवेदनशील उपकेंद्रों पर रखी जाएगी नजर

इसके अलावा अन्य जनपदों से बुलाए गए तकनीकी कर्मियों को संवेदनशील उपकेंद्रों पर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तैनात किया जाएगा. ये कर्मी उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निपटारा करेंगे और जरूरी सहायता उपलब्ध कराएंगे. बिजली संकट के विरोध में गुरुवार को लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों पर शुक्रवार को पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

इन उपकेंद्रों पर रहेगी सुरक्षा

  • गोमती नगर जोन

  • लौलाई, शिवपुरी, सेक्टर-5, सेक्टर-14 ओल्ड, कल्याणपुर.

  • अमौसी जोन

  • उतरेटिया ओल्ड, उतरेटिया न्यू, अंबेडकर विश्वविद्यालय, चंदर नगर, न्यू आलमबाग प्रथम, इन्द्रलोक, एफसीआई, काकोरी, दुबग्गा, शकुंतला मिश्रा, शारदा नगर, गोसाईगंज, मोहनलालगंज ओल्ड.

  • लखनऊ मध्य जोन

  • आरडीएसओ, राजाजीपुरम न्यू, अपट्रान, नूरबाड़ी स्विचिंग, आजाद नगर, चौपटिया, मेहताब बाग, अमीनाबाद ओल्ड, जीटीआई, अर्जुनगंज.

  • जांकनीपुरम जोन

  • फैजुल्लागंज, अहिबरनपुर, प्रियदर्शिनी, न्यू कैंपस.

150 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

पीजीआई थाने में पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों पर अराजकता फैलाने, सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है.पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है. प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि बिजली संकट के बीच कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

यूपी में वक्फ संपत्तियों पर बड़ा एक्शन, 31 हजार से ज्यादा का रजिस्ट्रेशन रद्द

केंद्र के उम्मीद पोर्टल पर यूपी की 31 हज़ार से ज्यादा वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया गया है. इनमें सबसे ज्यादा जौनपुर में संपत्तियां रद्द हुई है.

यूपी में भीषण गर्मी और बिजली कटौती का 'डबल अटैक'...फूटा लोगों का गुस्सा,घेरा पावर हाउस , अफसरों से तीखी नोकझोंक

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बढ़ी बिजली खपत और लगातार कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. रात को लखनऊ में लोगों ने कई पावर हाउसों का घेराव कर दिया.