कॉकरोच पार्टी के विरोध में उतरी 'लाल हिट जनता पार्टी',सोशल मीडिया पर छिड़ गई फिर बहस
सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” का ट्रेंड अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब उसके विरोध में एक नई डिजिटल पार्टी की एंट्री हो गई है। इंटरनेट पर वायरल हो रही इस नई पार्टी का नाम “लाल हिट जनता पार्टी” बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर काकरोच जनता पार्टी का ट्रेंड अभी थमा भी नहीं था कि अब उसके विरोध में एक नई पार्टी इंटरनेट पर एंट्री मार चुकी है. इसका नाम लाल हिट जनता पार्टी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे पोस्ट में कुछ लोग पार्टी का विरोध करते हुए लाल हिट पार्टी जिंदाबाद के पोस्ट शेयर कर रहे हैं.
यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और बहस फिर छिड़ गई. कोई इसे इंटरनेट का नया राजनीतिक ड्रामा बता रहा है तो कोई इसे कॉकरोच बनाम लाल हिट की डिजिटल लड़ाई कह रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rajputana_com.44 नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा होता है कि मैं कॉकरोच जनता पार्टी का पुरजोर विरोध करता हूं. मैं लाल हिट पार्टी को सपोर्ट करता हूं. इसके बाद पोस्ट में घृणा नहीं सफाई चाहिए, सशक्त समाज-स्वस्थ देश, परिवार, संस्कृति और सुरक्षा, भ्रष्टाचार और गंदगी के खिलाफ एक कदम सफाई की ओर लाल हिट पार्टी के साथ जैसे स्लोगन भी दिखाई जाते हैं. पोस्ट में लाल हिट स्प्रे को प्रतीक बनाकर कॉकरोच पार्टी पर तंज कसा गया है. सोशल मीडिया पर लोग इसे व्यंग्य और मीम कल्चर का नया लेवल बता रहे हैं. खास बात यह है कि कुछ दिनों पहले तक सिर्फ कॉकरोच जनता पार्टी के पोस्ट और टीशर्ट वायरल हो रहे थे, लेकिन अब उसके विरोध में नया कंटेंट बनने लगा है.
कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब लाल हिट जनता पार्टी को लेकर भी इंटरनेट पर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई है। कोई इसे “डिजिटल राजनीति का नया अध्याय” बता रहा है तो कोई “कॉकरोच बनाम लाल हिट” की ऑनलाइन जंग कह रहा है।
कुछ दिन पहले तक जहां सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी की टी-शर्ट्स और पोस्ट वायरल हो रहे थे, वहीं अब उसके विरोध में नया कंटेंट तेजी से बनाया जा रहा है। इंटरनेट पर लोग इस ट्रेंड को सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के व्यंग्य और ऑनलाइन अभिव्यक्ति का हिस्सा मान रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
India Marks 12 Years of Modi's Leadership with Praise and Criticism
मोदी की 12 साल की नेतृत्व यात्रा पर सराहना और आलोचना दोनों हो रही है।
कॉकरोच जनता पार्टी का घोषणा पत्र वायरल, पढ़िए 5 पॉइंट का एजेंडा
इस ट्रेंड ने इंटरनेट पर मीम्स, बहस और राजनीतिक चर्चाओं का नया दौर शुरू कर दिया है. वायरल पोस्ट में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 पॉइंट का एजेंडा भी शेयर किया गया है.
भरपेट खाओ फिर तेल लेकर जाओ...
महाराष्ट्र के जलगांव में एक पेट्रोल पंप संचालक ने मानवता की मिसाल पेश की है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है. डीजल लेने के लिए सुबह से रात तक पंप पर रूके किसानों को पेट्रोल पंप संचालक ने खाना खिलाया. संचालक की इस पहल की किसान खूब सराहना कर रहे हैं.
चाय-कॉफी नहीं यह लड़की सुबह उठते ही पीती है पेट्रोल, ना मिले तो घबराने लगता है दिल!
कनाडा की रहने वालीं शैनन की कहानी सुनकर आप दंग रह जाएंगे. उन्हें पेट्रोल की महक इतनी भाती है कि वो उसे पीने की लत लगा बैठी हैं. TLC के मशहूर शो माई स्ट्रेंज एडिक्शन में जब उनकी ये अतरंगी आदत दुनिया के सामने आई, तो सब सन्न रह गए.
