चाय-कॉफी नहीं यह लड़की सुबह उठते ही पीती है पेट्रोल, ना मिले तो घबराने लगता है दिल!
कनाडा की रहने वालीं शैनन की कहानी सुनकर आप दंग रह जाएंगे. उन्हें पेट्रोल की महक इतनी भाती है कि वो उसे पीने की लत लगा बैठी हैं. TLC के मशहूर शो माई स्ट्रेंज एडिक्शन में जब उनकी ये अतरंगी आदत दुनिया के सामने आई, तो सब सन्न रह गए.

सुबह उठते ही आम तौर पर लोग चाय या कॉफी की चुस्की लेना पसंद करते हैं. वहीं, कुछ लोगों की ऐसी आदत होती है कि बिना बेड-टी के उनकी आंखें नहीं खुलतीं. अगर हम आपसे कहें कि कोई इंसान रोज सुबह उठकर पेट्रोल पीता है, तो इस पर आप क्या कहेंगे? जाहिर है, आपको यह मजाक लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है.कनाडा की रहने वाली शैनन नाम की एक लड़की इन दिनों अपनी इसी अजीब लत की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. शैनन की इस जानलेवा लत का खुलासा अमेरिका के मशहूर टीवी शो ‘माई स्ट्रेंज एडिक्शन’ में हुआ जिसे देखकर आम पब्लिक तो क्या बड़े-बड़े डॉक्टर भी दंग रह गए.
शैनन की कहानी जितनी चौंकाने वाली है, उतनी ही डरावनी भी है. शो में बताया गया कि शुरुआत में उन्हें पेट्रोल की गंध बहुत पसंद थी. अक्सर वह पेट्रोल की बोतल या कैन लेकर उसकी खुशबू सूंघा करती थीं. धीरे-धीरे यह कब लत में बदल गया, उन्हें भी नहीं पता चला. वक्त के साथ यह आदत इतनी हावी हो गई कि उन्होंने इसे पीना शुरू कर दिया.
उनका कहना है कि जब वे पेट्रोल पीती हैं, तो जीभ पर थोड़ी झुनझुनी होती है, और गले में तेज जलन महसूस होती है. लेकिन इसके बावजूद वह खुद को पेट्रोल पीने से रोक नहीं पाती हैं. शैनन के अनुसार, जब भी वह तनाव या अकेलापन महसूस करती हैं, तो पेट्रोल पीती हैं. उनका कहना है कि इससे उन्हें शांति मिलती है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि यह लत इस हद तक बढ़ चुकी है कि वह सुबह उठते ही सबसे पहले पेट्रोल पीती हैं. उनके मुताबिक, वह दिनभर में कई बार पेट्रोल की चुस्कियां लेती हैं, और रात को सोने से पहले भी उन्हें यही चाहिए होता है. परिवार वाले उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह उनसे छिपकर भी पेट्रोल पी लेती हैं.जब शैनन की यह अजीब लत का मामला मेडिकल एक्सपर्ट्स के सामने आया, तो उन्हें इसे बेहद गंभीर बताया.
डॉक्टरों का कहना है कि यह बेहद जहरीला केमिकल है. इसे पीने से फेफड़े, लीवर, किडनी और दिमाग को गंभीर नुकसान पहुंचता है. वहीं, लगातार सेवन से नर्व से जुड़ी बीमारियां और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. कुल मिलाकर, यह आदत किसी भी वक्त इंसान की जान ले सकती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
India Marks 12 Years of Modi's Leadership with Praise and Criticism
मोदी की 12 साल की नेतृत्व यात्रा पर सराहना और आलोचना दोनों हो रही है।
कॉकरोच पार्टी के विरोध में उतरी 'लाल हिट जनता पार्टी',सोशल मीडिया पर छिड़ गई फिर बहस
सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” का ट्रेंड अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब उसके विरोध में एक नई डिजिटल पार्टी की एंट्री हो गई है। इंटरनेट पर वायरल हो रही इस नई पार्टी का नाम “लाल हिट जनता पार्टी” बताया जा रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी का घोषणा पत्र वायरल, पढ़िए 5 पॉइंट का एजेंडा
इस ट्रेंड ने इंटरनेट पर मीम्स, बहस और राजनीतिक चर्चाओं का नया दौर शुरू कर दिया है. वायरल पोस्ट में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 पॉइंट का एजेंडा भी शेयर किया गया है.
भरपेट खाओ फिर तेल लेकर जाओ...
महाराष्ट्र के जलगांव में एक पेट्रोल पंप संचालक ने मानवता की मिसाल पेश की है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है. डीजल लेने के लिए सुबह से रात तक पंप पर रूके किसानों को पेट्रोल पंप संचालक ने खाना खिलाया. संचालक की इस पहल की किसान खूब सराहना कर रहे हैं.
