FIFA World Cup 2026: खत्म होगा लंबा इंतजार… 96 साल बाद वर्ल्ड कप में इस टीम से भिड़ेगी USA
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मैच में अमेरिका की टीम मैदान पर होगी. उसका सामना एक ऐसी टीम से होगा, जिसके खिलाफ उनसे पिछले 96 सालों में कोई भी वर्ल्ड कप मैच नहीं खेला है.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज शानदार अंदाज में हो चुका है. बेहतरीन ओपनिंग सेरेमनी और पहले दिन के रोमांचक मैचों के बाद अब दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की नजरें टूर्नामेंट के दूसरे दिन पर टिकी हैं. 12 जून 2026 को होने वाले मुकाबलों में टूर्नामेंट के दो सह-मेजबान देश, कनाडा और अमेरिका मैदान पर उतरकर अपने अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. जहां एक तरफ कनाडा का मुकाबला बोस्निया और हर्जेगोविना से होगा, वहीं दिन के दूसरे बड़े मैच में यूएसए का सामना साउथ अमेरिकी महाद्वीप की मजबूत टीम पराग्वे से होगा.
96 साल बाद वर्ल्ड कप में आमना-सामना
यूएसए और पराग्वे का यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि फुटबॉल इतिहास के पन्नों को दोबारा पलटने जैसा है, क्योंकि दोनों टीमें पूरे 96 साल के लंबे इंतजार के बाद वर्ल्ड कप के मंच पर आमने-सामने होने जा रही हैं. यह ऐतिहासिक मुकाबला लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर वर्ल्ड कप के इतिहास को देखें, तो दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत साल 1930 में हुए सबसे पहले फुटबॉल वर्ल्ड कप में हुई थी. वो मैच फीफा के इतिहास में काफी खास माना जाता है.
1930 के उस मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 3-0 से मात दी थी. उसी मैच में अमेरिका के बर्ट पेटेनॉड ने इतिहास रचा था और वह फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे. अब लॉस एंजिल्स में होने वाला यह ब्लॉकबस्टर मैच स्थानीय समयानुसार 12 जून की शाम 6:00 बजे शुरू होगा. वहीं, भारतीय फैंस इस मुकाबले का लुत्फ 13 जून की सुबह 6:30 बजे से उठा सकेंगे. 96 साल बाद हो रहे इस ऐतिहासिक मुकाबले में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अमेरिका अपने घर में पुराना इतिहास दोहरा पाता है या पराग्वे उलटफेर करने में कामयाब होता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
तेज प्रताप यादव भेजे गए पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में किया था प्रदर्शन, देर रात हुई कार्रवाई
जन शक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है। NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित बिहार बंद के बाद देर रात कार्रवाई हुई।
लखनऊ में धर्मांतरण गैंग का खुलासा: तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 गिरफ्तार, इलाज और आर्थिक मदद का देते थे लालच
लखनऊ के मोहनलालगंज में अवैध धर्मांतरण गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, फंडिंग नेटवर्क की जांच जारी।
प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: 'कल मेरा वीडियो देखने और सुझाव भेजने वाले सभी युवाओं का धन्यवाद'
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को वीडियो देखने और सुझाव भेजने के लिए धन्यवाद दिया, युवाओं की भागीदारी की सराहना की।
सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट से रद्द, हनीमून के दौरान पति की हत्या का है आरोप
सुप्रीम कोर्ट ने राजा मर्डर केस में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत को रद्द कर दिया और उसे तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया. सोनम पर मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप है.
