देश-दुनिया

असम के जोरहाट में विमान हादसा, वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश

असम में वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. भारतीय वायुसेना की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है. वायुसेना के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था. वायुसेना ने कहा कि इस हादसे पर और जानकारी का इंतजार है.

Gaurav Dwivedi
June 13, 2026
2 min read
असम के जोरहाट में विमान हादसा, वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश

भारतीय वायु सेना की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का एक्सीडेंट हो गया है. वायुसेना के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था. घटनास्थल पर बचाव का काम जारी है. इस मामले में वायुसेना की तरफ से कहा गया है कि उन्हें और जानकारी का इंतजार है.यह एयरक्राफ्ट AN-32 कार्गो प्लेन था, जिसका इस्तेमाल सामान पहुंचाने के लिए किया जाता था. यह हादसा तब हुआ जब एयरक्राफ्ट एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था. IAF ने कहा कि घटना स्थल पर बचाव और जांच का काम चल रहा है. जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पूर्वोत्तर में भारतीय वायु सेना के प्रमुख ठिकानों में से एक है. ये असम और इस पूरे क्षेत्र में हवाई अभियानों में अहम भूमिका निभाता है.

कहां होता है इसका इस्तेमाल?

AN-32 सोवियत डिजाइन का दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है. इसका इस्तेमाल भारतीय वायु सेना बड़े पैमाने पर करती है. इसका इस्तेमाल सैनिकों को लाने-ले जाने, और लॉजिस्टिकल सपोर्ट के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल खासकर भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे मुश्किल इलाकों और दूर-दराज की जगहों पर होता है.

AN-32 को मुश्किल हालात में भी बेहतरीन काम करने के लिए डिजाइन किया गया है. ये ज्यादा ऊंचाई वाले एयरफील्ड और गर्म ट्रॉपिकल मौसम में भी बढ़िया काम करता है. ये 7.5 टन तक का सामान, 50 यात्री या 42 पैराट्रूपर्स ले जा सकता है और दूर-दराज के इलाकों में सामान पहुंचाने के लिए इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है.

मार्च को रूटीन उड़ान के लिए निकला था

5 मार्च को दो सीटों वाला फाइटर एयरक्राफ्ट AN-32 जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन से एक रूटीन उड़ान के लिए निकला और शाम लगभग 7:42 बजे ग्राउंड कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया. उसके बाद, एयरक्राफ्ट को ट्रैक नहीं किया जा सका.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

तेज प्रताप यादव भेजे गए पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में किया था प्रदर्शन, देर रात हुई कार्रवाई

जन शक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है। NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित बिहार बंद के बाद देर रात कार्रवाई हुई।

लखनऊ में धर्मांतरण गैंग का खुलासा: तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 गिरफ्तार, इलाज और आर्थिक मदद का देते थे लालच

लखनऊ के मोहनलालगंज में अवैध धर्मांतरण गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, फंडिंग नेटवर्क की जांच जारी।

प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: 'कल मेरा वीडियो देखने और सुझाव भेजने वाले सभी युवाओं का धन्यवाद'

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को वीडियो देखने और सुझाव भेजने के लिए धन्यवाद दिया, युवाओं की भागीदारी की सराहना की।

सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट से रद्द, हनीमून के दौरान पति की हत्या का है आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने राजा मर्डर केस में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत को रद्द कर दिया और उसे तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया. सोनम पर मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप है.