मलिहाबाद के आम को नया नाम 'काकोरी ब्रांड'; सीएम योगी ने गिनाए लाभ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मलिहाबाद के आम को नया नाम दिए जाने की बात कही है। उन्होंने इन आमों को काकोरी ब्रांड से जोड़ा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के प्रसिद्ध मलिहाबादी आम को नया नाम 'काकोरी ब्रांड' से संबोधित किया। उन्होंने इसे स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा है। साथ ही, किसानों को इस दौरान सीएम योगी ब्रांड बनाने की जरूरत पर बड़ी बात कही। सीएम योगी ने लखनऊ में आयोजित 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026' का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर निर्यात होने वाले आमों के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया गया। कार्यक्रम को लेकर सीएम योगी ने कहा कि यह आम महोत्सव प्रदेश के साथ ही देश भर के अन्नदाता किसानों के लिए अपने उत्पाद की गुणवत्ता, नवाचार और समृद्ध कृषि को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है।सीएम योगी ने आयोजकों, बागवानों और प्रतिभागी किसानों को बधाई देते हुए कार्यक्रम की महत्त पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमें ब्रांडिंग, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग के साथ ही प्रोडक्ट की ट्रेसेबिलिटी और ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन पर भी ध्यान देना होगा। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश विश्व के सर्वश्रेष्ठ मैंगो वैल्यू चेन का केंद्र बने। इस मौके पर सीएम योगी काकोरी ब्रांड का जिक्र करते नजर आए।
सीएम योगी ने क्या कहा?
कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के हमारे मलीहाबादी आम को हमने एक नया ब्रांड नाम दिया है, 'काकोरी ब्रांड'। इस नाम के पीछे की वजह भी उन्होंने बताई। सीएम ने कहा कि काकोरी के उन अमर शहीदों को, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने आप को बलिदान किया, उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने में इससे मदद मिलेगी। आज जब आप आम के ब्रांड की बात करते हैं तो उसमें काकोरी ब्रांड का अपना एक नाम होता है। इसमें देश के प्रति समर्पण का भाव भी है। अन्नदाता किसानों का समर्थन भी है। अन्नदाता किसानों की मेहनत की मिठास भी है।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में आम उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए चार पैक हाउस भी बनाए गए हैं, जिनमें सहारनपुर, लखनऊ, अमरोहा और वाराणसी हैं। ये आधुनिक पैक हाउस आज मजबूती के साथ अपना काम कर रहे हैं। इससे हम आम को विदेशों तक पहुंचा रहे हैं। नोएडा एयरपोर्ट पर व्यवस्था का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश के प्रोडक्ट को वैश्विक मान्यता दिलाने के लिए वहां पर इंटीग्रेटेड टेस्टिंग एंड ट्रीटमेंट पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इससे विदेशों तक आम पहुंचाने में मदद मिलती है।
आम के निर्यात की चर्चा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के आम के निर्यात की भी इस मौके पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का आम इंग्लैंड, यूएई, मलेशिया, सिंगापुर, कुवैत, न्यूजीलैंड, बेल्जियम, जापान, इटली, कतर, रूस आदि देशों में निर्यात हो रहा है। देश के 26 फीसदी आम का उत्पादन प्रदेश में हो रहा है। उन्होंने इस महोत्सव को पीएम नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल आह्वान को मूर्त रूप देने वाला बताया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
तेज प्रताप यादव भेजे गए पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में किया था प्रदर्शन, देर रात हुई कार्रवाई
जन शक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है। NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित बिहार बंद के बाद देर रात कार्रवाई हुई।
लखनऊ में धर्मांतरण गैंग का खुलासा: तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 गिरफ्तार, इलाज और आर्थिक मदद का देते थे लालच
लखनऊ के मोहनलालगंज में अवैध धर्मांतरण गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, फंडिंग नेटवर्क की जांच जारी।
प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: 'कल मेरा वीडियो देखने और सुझाव भेजने वाले सभी युवाओं का धन्यवाद'
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को वीडियो देखने और सुझाव भेजने के लिए धन्यवाद दिया, युवाओं की भागीदारी की सराहना की।
सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट से रद्द, हनीमून के दौरान पति की हत्या का है आरोप
सुप्रीम कोर्ट ने राजा मर्डर केस में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत को रद्द कर दिया और उसे तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया. सोनम पर मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप है.
