पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर की हत्या, 6 दिन पहले हुई थी अगवा; अब नीलो नहर से बरामद हुआ शव
पंजाबी गायिका इंदर कौर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ।

लुधियाना। पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि इंदर कौर को करीब 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर किडनैप किया गया था, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था।
मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि मोगा निवासी एक युवक इंदर पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। जब इंदर ने शादी से इनकार कर दिया तो आरोपित ने उसका अपहरण कर लिया।
परिवार का कहना है कि आरोपित ने हत्या की साजिश पहले से रची हुई थी और वह इसी इरादे से कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब पहुंचा था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह दोबारा नेपाल के रास्ते कनाडा फरार हो गया।
परिवार के अनुसार, करीब तीन साल पहले इंदर कौर की आरोपित से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। बाद में इंदर को पता चला कि आरोपित पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर आरोपित उससे रंजिश रखने लगा था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
India Marks 12 Years of Modi's Leadership with Praise and Criticism
मोदी की 12 साल की नेतृत्व यात्रा पर सराहना और आलोचना दोनों हो रही है।
कॉकरोच पार्टी के विरोध में उतरी 'लाल हिट जनता पार्टी',सोशल मीडिया पर छिड़ गई फिर बहस
सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” का ट्रेंड अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब उसके विरोध में एक नई डिजिटल पार्टी की एंट्री हो गई है। इंटरनेट पर वायरल हो रही इस नई पार्टी का नाम “लाल हिट जनता पार्टी” बताया जा रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी का घोषणा पत्र वायरल, पढ़िए 5 पॉइंट का एजेंडा
इस ट्रेंड ने इंटरनेट पर मीम्स, बहस और राजनीतिक चर्चाओं का नया दौर शुरू कर दिया है. वायरल पोस्ट में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 पॉइंट का एजेंडा भी शेयर किया गया है.
भरपेट खाओ फिर तेल लेकर जाओ...
महाराष्ट्र के जलगांव में एक पेट्रोल पंप संचालक ने मानवता की मिसाल पेश की है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है. डीजल लेने के लिए सुबह से रात तक पंप पर रूके किसानों को पेट्रोल पंप संचालक ने खाना खिलाया. संचालक की इस पहल की किसान खूब सराहना कर रहे हैं.
