हीट वेव रेड अलर्ट - यूपी का यह जिला एशिया में सबसे गर्म ! 48 डिग्री के करीब पहुंच गया पारा
मंगलवार को यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार . पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण लू का असर रहा.

उत्तर प्रदेश में मौसम की दोहरी मार देखने को मिल रही हैं, एक तरफ प्रदेश में धूल भरी आंधी और बारिश की वजह से लोग बेहाल है, बुधवार को आए तूफ़ान में 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. वहीं कुछ हिस्सों में चिलचिलाती धूप के साथ पारा बढ़ना शुरू हो गया है. आने वाले दिनों में प्रदेश अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार जाने का अनुमान हैं.
दरअसल, जैसे-जैसे मई महीने के दिन गुजर रहे हैं, वैसे-वैसे गर्मी का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। जैसे मंगलवार को गर्मी पड़ी है, वैसे ही हफ्ते भर गर्मी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि बांदा, प्रयागराज, झांसी और आगरा समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसका सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
पिछले 24 घंटों में यूपी में अधिकतम तापमान सामन्य से अधिक 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस था. पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तीव्र लू और गर्म रात भी दर्ज की गई. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में कुछ स्थानों पर तेज झोंकेदार हवाएं भी दर्ज की गईं. उत्तर प्रदेश में आज से लू की स्थिति और बिगड़ने का अनुमान है. ऐसे में लोगों आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है.
आज कितना रहेगा
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यूपी में आज आसमान साफ रहने वाला है. अधिकतम तापमान 41 से 48 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है. मौसम के शुष्क रहने की सबसे अधिक संभावना है. पूरे राज्य में जमीन पर तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 20 से 30 किमी/घंटा रहने का अनुमान है और ये झोंको के साथ 40 किमी/घंटा तक जाने का संभावना है. उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में कई जगहों पर लू से लेकर भीषण लू चलने की बहुत अधिक संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ अलग-अलग जगहों पर रातें गर्म रहने की बहुत अधिक संभावना है.
19-22 मई तक कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने गंगा के मैदानी इलाकों के साथ ही दक्षिणी यूपी और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में 19 से 22 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि इन इलाकों तेज गर्मी, हीटवेव और तेज हवाएं चल सकती हैं. इनमें प्रभावित जिले हैं- आगरा, इटावा, ओरैया, कानपूर देहात, कानपुर नगर, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया शामिल हैं.
19 से 25 मई तक कैसा रहेगा मौसम
IMD का अनुमान है कि 19 से 25 मई के दौरान यूपी में तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 20 से 30 किमी/घंटा रहने का अनुमान है. धूल भरी आंधी की स्थिति में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती है. इस दौरान पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी. IMD का अनुमान है कि पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड, मध्य यूपी और पूर्वांचल तक तेज धूप, गर्म हवाएं परेशान करेंगी. रात में भी लोगों को उमस और गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने की संभावना है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
लखनऊ में बिजली संकट से आफत… 31 उपकेंद्रों पर अब PAC की होगी तैनाती
लखनऊ में बढ़ते बिजली संकट के बीच प्रशासन ने 31 संवेदनशील उपकेंद्रों पर पुलिस और PAC तैनात करने का फैसला लिया है. इसके अलावा उपभोक्ताओं से भी बिजली की बचत करने की अपील की गई है.
यूपी में वक्फ संपत्तियों पर बड़ा एक्शन, 31 हजार से ज्यादा का रजिस्ट्रेशन रद्द
केंद्र के उम्मीद पोर्टल पर यूपी की 31 हज़ार से ज्यादा वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया गया है. इनमें सबसे ज्यादा जौनपुर में संपत्तियां रद्द हुई है.
आसमान से बरस रही आग: भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत
उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
यूपी में भीषण गर्मी और बिजली कटौती का 'डबल अटैक'...फूटा लोगों का गुस्सा,घेरा पावर हाउस , अफसरों से तीखी नोकझोंक
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बढ़ी बिजली खपत और लगातार कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. रात को लखनऊ में लोगों ने कई पावर हाउसों का घेराव कर दिया.
