देश-दुनिया

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

वियतनाम में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक बोट अचानक पलट गई. ये हादसा फु क्वोक द्वीप के पास हुआ है. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अस्पताल में भर्ती हैं. फिलहाल स्थानीय अधिकारियों का खोज और बचाव अभियान जारी है.

Gaurav Dwivedi
July 11, 2026
3 min read
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक बोट शनिवार को पलट गई, जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. वियतनाम में भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी. स्थानीय मीडिया का कहना है कि इस भयानक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि मरने वालों में कितने भारतीय हैं.बताया जा रहा है कि यह बोट 24 भारतीय नागरिकों को ले जा रही थी. श्रीनिवास नाम के एक टूरिस्ट ने बताया कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु से 105 टूरिस्ट वियतनाम घूमने गए थे और बोट में लगभग 24 लोग सवार थे, जिनमें आंध्र प्रदेश के 5 और तमिलनाडु के 17 लोग शामिल थे. आंध्र प्रदेश के 2 लोग सुरक्षित हैं, 3 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तमिलनाडु के भी कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘एक दुखद घटना में कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई. स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी रहने के कारण घटना की सटीक डिटेल्स का पता लगाया जा रहा है’.

दूतावास ने कहा कि उसने प्रभावित परिवारों की मदद करने और घटना के बारे में जानकारी देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में कंट्रोल रूम बनाए हैं. बयान में कहा गया है, ‘प्रभावित परिवारों को सूचना देने और उनकी मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारतीय वाणिज्य दूतावास में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है’. बयान में यह भी बताया गया है कि हनोई में भी एक दूसरा कंट्रोल रूम बनाया गया है.

प्रभावित परिवार जानकारी लेने के लिए +84-362817930, +84-915523714 और +84-334520414 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. वहीं, हनोई में बनाए गए कंट्रोल रूम में +84-913089165 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलटी हुई नाव को देखकर कई बोट वाले घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य में शामिल हो गए. बचाव कार्य में शामिल एक बोट वाले ने वियतनामी समाचार वेबसाइट वीएनएक्सप्रेस इंटरनेशनल को बताया कि उनकी नाव लगभग पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई. हालांकि बचाव अभियान मुश्किल साबित हुआ, क्योंकि कई यात्री पलटी हुई नाव के अंदर फंसे हुए थे. बोट वाले ने बताया कि सिर्फ कुछ ही लोगों को होश में बाहर निकाला जा सका.

1 साल पहले भी हुआ था भयानक हादसा

यह हादसा वियतनाम में हुई एक और बड़ी बोट दुर्घटना के लगभग एक साल बाद हुआ है. दरअसल, जुलाई 2025 में हा लॉन्ग खाड़ी में अचानक आए तूफान के दौरान कम से कम 20 बच्चों सहित 48 लोगों को ले जा रही एक पर्यटक नाव पलट गई थी, जिसमें कम से कम 35 यात्रियों की मौत हो गई थी. अब इस ताजा घटना ने देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में समुद्री सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को लेकर चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

तेज प्रताप यादव भेजे गए पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में किया था प्रदर्शन, देर रात हुई कार्रवाई

जन शक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है। NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित बिहार बंद के बाद देर रात कार्रवाई हुई।

लखनऊ में धर्मांतरण गैंग का खुलासा: तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 गिरफ्तार, इलाज और आर्थिक मदद का देते थे लालच

लखनऊ के मोहनलालगंज में अवैध धर्मांतरण गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, फंडिंग नेटवर्क की जांच जारी।

प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: 'कल मेरा वीडियो देखने और सुझाव भेजने वाले सभी युवाओं का धन्यवाद'

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को वीडियो देखने और सुझाव भेजने के लिए धन्यवाद दिया, युवाओं की भागीदारी की सराहना की।

सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट से रद्द, हनीमून के दौरान पति की हत्या का है आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने राजा मर्डर केस में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत को रद्द कर दिया और उसे तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया. सोनम पर मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप है.