12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले PM मोदी...‘योग सिर्फ आसन नहीं, मानवीय एकता का आधार.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर योगाभ्यास किया. उन्होंने कहा कि योग सिर्फ आसन नहीं, मानवीय एकता का आधार है और बेहतर भविष्य की आवश्यकता है. बंगाल की पवित्र भूमि से पीएम ने स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद को याद किया, बताते हुए कि पूरे देश में योग की ऊर्जा का संचार हुआ.

पूरे देश और दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम है. इस अवसर पर पीएम मोदी कोलकाता में हैं. उन्होंने कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर योगाभ्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि योग दिवस के अवसर पर आज बंगाल में होना बहुत ही विशेष है. बंगाल की ये पवित्र भूमि जहां भगवान राम कृष्ण परमहंस जैसे सिद्ध संतों ने अवतार लिया. जहां से निकलकर स्वामी विवेकानन्द ने पूरे विश्व को योग से परिचय करवाया. जहां महर्षि अरविंद जैसे महान योगी ने जन्म लिया.पीएम मोदी ने कहा कि आज उसी धरती पर सामूहिक योग का अनुभव एक अलग आध्यात्मिक अनुभूति दे रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि योग सिर्फ आसन नहीं, मानवीय एकता का आधार है. योग आज केवल हमारी निजी जीवन शैली के जरूरी हो, इतना ही नहीं है बल्कि योग दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए एक आवश्यकता भी है.
योग दिवस की दी बधाई
पीएम मोदी ने कहा योग सबको जोड़ता है. इस अवसर पर मैं पूरे विश्व को, संपूर्ण मानव समुदाय को #InternationalYogaDay2026 योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने कहा, विश्व के अलग-अलग हिस्सों से एक से एक अद्भुत तस्वीरें आ रही हैं. भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, पूर्वोत्तर और पूरब में बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक पूरा देश योग की ऊर्जा से चैतन्य से भरा हुआ नजर आ रहा है.
‘योग केवल आयुवर्ग के लिए सीमित नहीं’
पीएम मोदी ने कहा, महर्षि अरविंद भी कहते थे कि हमारा पूरा जीवन योग है, चाहे हमें इसका बोध हो या न हो. योग जब स्वभाव में आता है, तो वो मानवीय एकता का आधार बन जाता है. योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नहीं है, योग केवल एक आयु वर्ग के लिए सीमित भी नहीं है. योग मानव के जीवन का, चेतना के साथ, ऊर्जा के साथ एक प्रकाश भी है.
पीएम मोदी ने कहा कि 21 जून का ये दिन, पृथ्वी के कुछ भूभाग पर साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है और #InternationalYogaDay के कारण 21 जून का ये दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन बन गया है.
इस बार की थीम क्या?
रविवार को देश और दुनिया भर में ‘हेल्दी एजिंग के लिए योग’ (स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग) थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 12वां संस्करण मनाया जा रहा है. यह थीम जीवन के हर स्टेज में स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को उजागर करती है. इस साल की थीम, ‘हेल्दी एजिंग के लिए योग’, जीवन भर स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली पर बढ़ते वैश्विक जोर को दर्शाती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
तेज प्रताप यादव भेजे गए पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में किया था प्रदर्शन, देर रात हुई कार्रवाई
जन शक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है। NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित बिहार बंद के बाद देर रात कार्रवाई हुई।
लखनऊ में धर्मांतरण गैंग का खुलासा: तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 गिरफ्तार, इलाज और आर्थिक मदद का देते थे लालच
लखनऊ के मोहनलालगंज में अवैध धर्मांतरण गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। तमिलनाडु के पास्टर दंपति समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, फंडिंग नेटवर्क की जांच जारी।
प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: 'कल मेरा वीडियो देखने और सुझाव भेजने वाले सभी युवाओं का धन्यवाद'
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को वीडियो देखने और सुझाव भेजने के लिए धन्यवाद दिया, युवाओं की भागीदारी की सराहना की।
सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट से रद्द, हनीमून के दौरान पति की हत्या का है आरोप
सुप्रीम कोर्ट ने राजा मर्डर केस में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत को रद्द कर दिया और उसे तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया. सोनम पर मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप है.
