रोजगार & पढ़ाई

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई PG एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट, फटाफट कर दें आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पोस्ट-ग्रेजुएशन करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है. फिलहाल एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है और DU ने रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट भी बढ़ा दी है. CUET PG स्कोर के आधार पर छात्रों का एडमिशन होगा.

Gaurav Dwivedi
June 6, 2026
2 min read
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई PG एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट, फटाफट कर दें आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी यानी डीयू (DU) ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए अपने पोस्ट-ग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट बढ़ा दी है. जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वो अब 9 जून तक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट बढ़ाने के साथ-साथ दिल्ली विश्वविद्यालय ने करेक्शन विंडो की रिवाइज्ड डेट की भी घोषणा कर दी है. रजिस्टर्ड छात्र 10 जून को सुबह 10 बजे से 11 जून को शाम 5 बजे तक अपने आवेदन पत्रों में बदलाव या उसे अपडेट कर सकेंगे.

CUET PG स्कोर के आधार पर होगा एडमिशन

दिल्ली विश्वविद्यालय अपने पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए CSAS पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करेगा. एडमिशन के लिए वहीं छात्र रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, जिन्होंने सीयूईटी पीजी परीक्षा पास की है, क्योंकि CUET PG स्कोर के आधार पर ही एडमिशन होगा. प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यूनिवर्सिटी ने डिजिलॉकर और API सेतु के माध्यम से ऑटो-इंटीग्रेशन सुविधा शुरू की है. इस सुविधा से रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्र का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, माता-पिता का नाम और सीयूईटी पीजी 2026 के अंक जैसी जानकारी ऑटोमैटिक प्राप्त की जा सकती है.

एक वर्षीय और दो वर्षीय नए मास्टर कोर्स शुरू

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएट छात्रों के लिए एक वर्षीय और दो वर्षीय दोनों प्रकार के मास्टर डिग्री कोर्स शुरू किए हैं. जो छात्र फिलहाल अपने ग्रेजुएशन के तीसरे या चौथे साल में हैं और संबंधित सीयूईटी पीजी (CUET PG) 2026 परीक्षा दे चुके हैं, वो भी दो वर्षीय मास्टर कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं.

वहीं, रिसर्च या आंत्रप्रेन्योरशिप के साथ चार वर्षीय ग्रेजुएशन ऑनर्स डिग्री प्राप्त कर रहे छात्र या वो छात्र जिन्होंने किसी मुख्य विषय के साथ चार वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री पूरी कर ली है, एक वर्षीय पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स के लिए पात्र होंगे. यूनिवर्सिटी ने कहा कि एक वर्षीय पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन एक अलग पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी.

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को प्रति कोर्स 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विशिष्ट विकलांगता वाले व्यक्ति (PwBD) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क प्रति कोर्स 100 रुपये निर्धारित है

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

युवा कौशल दिवस पर यूपी में खुला नौकरियों का पिटारा, प्रदेशभर में 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

युवा कौशल दिवस पर यूपी में 10,000 युवाओं को रोजगार मिला, सरकार ने रोजगार मेले का आयोजन किया।