लखनऊ में ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, ऐशबाग स्टेशन पर रोकी गई राप्ती सागर एक्सप्रेस
कानपुर से लखनऊ आ रही राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम की अफवाह से ऐशबाग स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने गहन जांच के बाद ट्रेन को सुरक्षित घोषित कर आगे रवाना किया।

लखनऊ। कानपुर की तरफ से लखनऊ आ रही ट्रेन संख्या 12512 (राप्ती सागर एक्सप्रेस) में बम होने की अफवाह से मंगलवार को ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और ट्रेन को ऐशबाग स्टेशन पर रोक लिया गया।
मौके पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने पूरी ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) को भी काम पर लगाया गया। गहन जांच-पड़ताल और बम निरोधक दस्ते की ओर से 'क्लियरेंस' (सब कुछ सुरक्षित होने की पुष्टि) मिलने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की अफवाह के बाद स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की गई है। रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मोजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि सूचना की सत्यता की जांच की जा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
लखनऊ एयरपोर्ट पर बम की झूठी खबर से हड़कंप, कानपुर से दबोचा गया फोन करने वाला
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी खबर देने वाले युवक को पुलिस ने कानपुर से अरेस्ट कर लिया है।
BJP ने विधान सभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति, मोदी की मन की बात और टिफिन चौपाल से किसान को साधने की तैयारी
भाजपा ने विधान सभा चुनावों के लिए किसानों को साधने की रणनीति बनाई, जिसमें मन की बात और टिफिन चौपाल शामिल हैं।
NEET एग्जाम पास करने वाले छात्रों से मिले पंकज चौधरी, बोले- परीक्षा को लीक-प्रूफ बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
पंकज चौधरी ने NEET पास छात्रों से मिलकर परीक्षा को लीक-प्रूफ बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता जताई।
लखनऊ: हैवान चाचा ने 3 साल तक मासूम भतीजियों से किया दुष्कर्म! पिता पर भी आरोप, मां ने दर्ज कराई FIR
लखनऊ में एक ही परिवार की दो सगी नाबालिग बहनों ने अपने ही सगे चाचा पर लगातार पिछले 3 सालों से नशे की गोलियाँ देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।
