लखनऊ में दौड़ती मिली बिना नंबर की BMW कार, सीक्रेट लॉकर में रखे थे 26 लाख रुपये, कंडोम और यौनवर्धक दवाएं!
आशियाना इलाके में पुलिस ने माफिया और विधायक लिखी दो लग्जरी कारें सीज कर दी हैं। कार में बैठे युवकों ने पुलिस पर रौब झाड़ने की कोशिश की।

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में शनिवार रात पुलिस चेकिंग में पकड़ी गई बिना नंबर की मॉडिफाइड BMW कार से 26 लाख रुपये नकद मिले। यह रकम कार के सीक्रेट लॉकर में रखी थी। साथ में बड़ी मात्रा में सेक्सवर्धक दवाएं और कंडोम भी मिले। कार में तीन युवक थे। एक ने खुद को दरोगा का बेटा बताकर धौंस जमाने की कोशिश की। तीनों युवक नकदी का हिसाब नहीं दे सके। ऐसे में सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने भी रात में ही मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के मुताबिक, पुलिस के वायरलेस पर शनिवार रात मेसेज आया कि तेलीबाग की तरफ से बिना नंबर प्लेट की काली मॉडिफाइड BMW और एक काली स्कॉर्पियो बेहद तेज रफ्तार से बंगला बाजार की ओर बढ़ रही हैं। आशियाना पुलिस ने स्मृति उपवन के पास दोनों गाड़ियों को घेरकर रोक लिया। BMW पर 'माफिया' लिखा था। साथ चल रही काली स्कॉर्पियो पर 'विधायक' और विधानसभा सचिवालय का साल 2025 का 'F' श्रेणी' का पास लगा था।
पुलिस पर रौब झाड़ने की कोशिश
आशियाना थाने के अतिरिक्त प्रभारी ओम प्रकाश यादव के मुताबिक, BMW चला रहे तेलीबाग निवासी शिवांशु पांडेय ने शुरुआत में पुलिसकर्मियों को अर्दब में लेने की कोशिश की। उसके साथ वृंदावन योजना निवासी रोजमन वर्मा और कृष्णानगर में एलडीए मोड़ के पास रहने वाले अथर्व सिंह उर्फ रचित ठाकुर को भी हिरासत में लिया गया है और दोनों गाड़ियां सीज कर दी गई हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
लखनऊ एयरपोर्ट पर बम की झूठी खबर से हड़कंप, कानपुर से दबोचा गया फोन करने वाला
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी खबर देने वाले युवक को पुलिस ने कानपुर से अरेस्ट कर लिया है।
BJP ने विधान सभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति, मोदी की मन की बात और टिफिन चौपाल से किसान को साधने की तैयारी
भाजपा ने विधान सभा चुनावों के लिए किसानों को साधने की रणनीति बनाई, जिसमें मन की बात और टिफिन चौपाल शामिल हैं।
NEET एग्जाम पास करने वाले छात्रों से मिले पंकज चौधरी, बोले- परीक्षा को लीक-प्रूफ बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
पंकज चौधरी ने NEET पास छात्रों से मिलकर परीक्षा को लीक-प्रूफ बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता जताई।
लखनऊ: हैवान चाचा ने 3 साल तक मासूम भतीजियों से किया दुष्कर्म! पिता पर भी आरोप, मां ने दर्ज कराई FIR
लखनऊ में एक ही परिवार की दो सगी नाबालिग बहनों ने अपने ही सगे चाचा पर लगातार पिछले 3 सालों से नशे की गोलियाँ देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।
