खान सर के कोचिंग सेंटर्स में पढ़ाई के लिए 99 रुपये से 80 हजार रुपये तक होती है फीस
खान सर देश के कई शहरों में खान ग्लोबल स्टडी के नाम से कोचिंग सेंटर्स संचालित करते हैं. उनकी कोचिंग सेंटर्स के नाम से ऑनलाइन और ऑफलाइन कोर्स संचालित किए जाते हैं. आइए जानते हैं कि खान सर के कोचिंग सेंटर्स में स्टूडेंट्स से कितनी फीस वसूली जाती है.

ऑनलाइन पढ़ाने के अनोखे तरीके की वजह से सुर्खियों में आए खान सर इन दिनों फिर चर्चा में हैं. ताजा मामला, खान सर की कोचिंग पर हुए हमले से जुड़ा हुआ है, जिसको लेकर बवाल शुरू हो गया है. असल में खान सर के पटना स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट में बीते रोज फायरिंग, तोड़फोड़ और मारपीट हुई थी. इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दूसरी कोचिंग सेंटर के संचालक समेत उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. कुल जमा ये मामला व्यावसायिक प्रतिस्पर्द्धा से जुड़ा हुआ लगा रहा है. माना जाता है कि खान सर के कोचिंग सेंटर्स में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पढ़ने आते हैं. तो वहीं ये भी दावा किया जाता है कि खान सर की कोचिंग सेंटर्स में पढ़ाई के लिए 99 रुपये से फीस शुरू होती है.आइए, इसी कड़ी में जानते हैं कि खान सर के कोचिंग सेंटर्स में कौन-कोर्स कोर्स की कोचिंग दी जाती है. साथ ही जानेंगे कि खान सर के कोचिंग सेंटर्स में स्टूडेंट्स से कितनी फीस ली जाती है. विस्तार से पूरा मामला समझते हैं.
इस नाम से चलते हैं खान सर को कोचिंग सेंटर्स
खान सर ने बिहार के पटना से कोचिंग सेंटर शुरू किया था. मौजूदा समय में खान सर को कोचिंग सेंटर्स, दिल्ली, नोएडा समेत कई शहरों से संचालित हाे रहे हैं. खान सर के कोचिंग सेंटर्स खान ग्लोबल स्टडीज के नाम से संचालित होते हैं.
ऑनलाइन और ऑफलाइन कोर्स संचालित करते हैं खान सर
खान सर के कोचिंग सेंटर्स की तरफ से प्रतियाेगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को कोचिंग दी जाती है, जिसके तहत स्टूडेंट्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है. खान ग्लोबल स्टडीज की तरफ से मौजूदा समय में 69 कोर्स ऑफलाइन पढ़ाए जा रहे हैंं. तो वहीं 226 कोर्स ऑनलाइन पढ़ाए जा रहे हैं.
इन कोर्स की कोचिंग कराई जाती है
खान सर के कोचिंग सेंटर्स खान ग्लोबल स्टडीज की तरफ से स्टूडेंट्स को यूपीएसएसी प्री और मेन्स, यूएपीएसी फाउंडेशन, यूपीएससी मेंटरशिप प्रोग्राम, बिहार एसएससी, राजस्थान SI, आर्मी नर्सिंग, आर्मी जीडी, बिहार पुलिस, जेईई, नीट BPSC, UP PCS, NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कराई जाती है.
99 रुपये से 80 हजार रुपये तक है फीस
खान सर के कोचिंग सेंटर्स में अलग-अलग कोर्सों के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित है. हॉलाकि अधिकांस ऑनलाइन कोर्सों की फीस बेहद ही कम है, इसमें आर्मी जीडी, नर्सिंग जैसे कोर्सों की फीस 99 रुपये से शुरू होती है.
वहीं ऑफलाइन कोर्सों की फीस 4999 रुपये से शुरू है, जो अधिकतम 80 हजार रुपये तक है. इसमें 80 हजार रुपये की फीस यूपीएसससी कोचिंग की है, जो खान सर के करोलबाग वाले कोचिंग सेंटर्स में पढ़ने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए निर्धारित है. आइए कुछ कोर्सों की निर्धारित फीस के बारे में जानते हैं.
*UPSC और UP PCS की फीस (प्री और मेंस)- 35 हजार रुपये
*BPSC की फीस- 20 हजार रुपये
*JEE की फीस- 34,999 रुपये
*NEET की फीस- 34,999 रुपये
*NDA और CDS की फीस- 30 हजार रुपये
*SSC की फीस- 7,999 रुपये
*UP Police (SI, कांस्टेबल, होमगार्ड तैयारी के लिए फीस)- 4,999 रुपये
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
कौशल के साथ अब अंग्रेजी में भी दक्ष बनेंगे ITI के छात्र, देश-विदेश में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
ITI छात्रों के लिए अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण शुरू, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
युवा कौशल दिवस पर यूपी में खुला नौकरियों का पिटारा, प्रदेशभर में 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार
युवा कौशल दिवस पर यूपी में 10,000 युवाओं को रोजगार मिला, सरकार ने रोजगार मेले का आयोजन किया।
यूपी में कल से शुरू होगा घर-घर सर्वे अभियान, स्कूल न जाने वाले बच्चों को तलाशेगा शिक्षा विभाग
यूपी में घर-घर सर्वे शुरू, शिक्षा विभाग स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों की पहचान करेगा।
यूपी में अध्यापकों के 32000+ पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, शिक्षा विभाग ने UPESSC को भेजा अधियाचन
यूपी में 32,000 से अधिक अध्यापक पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज, शिक्षा विभाग ने अधियाचन भेजा।
